खबर
टॉप न्यूज

इंदौर में फर्जी वोटर घोटाला, खाली प्लॉट पर दर्जनों नाम: बीएलओ की लापरवाही से एसआईआर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

04 दिसंबर 2025, 7:52 pm
शेयर करें:
इंदौर में फर्जी वोटर घोटाला, खाली प्लॉट पर दर्जनों नाम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उषागंज क्षेत्र की वोटर लिस्ट में न केवल खाली प्लॉटों पर पूरे परिवारों को मतदाता के रूप में दर्ज किया गया, बल्कि कई ऐसे नाम भी जोड़े गए जो उन पतों पर कभी रहे ही नहीं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की कथित लापरवाही ने पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसे फर्जी वोटिंग की साजिश बताया, जबकि बीएलओ ने सफाई दी कि ऐसे नामों को ‘शिफ्ट कैटेगरी’ में डाला जा रहा है। मामले में प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब वार्ड-55 की भाजपा पार्षद पंखुड़ी जैन डोसी ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की। इसमें आरोप लगाया गया कि जोन-11 के तहत बूथ-178 और 179 में बीएलओ ने एक ही जगह बैठकर फॉर्म वितरित किए, जबकि निर्देश अनुसार घर-घर जाकर फॉर्म बांटना और सत्यापन करना था। इससे वे लोग भी फॉर्म भरकर जमा कर रहे हैं, जो दिए गए पते पर रहते ही नहीं। भौतिक निरीक्षण न होने से फर्जी पतों पर नाम जुड़वाने का खेल चल रहा है।

शिकायतकर्ता भाजपा नेता सुमित तलेजा ने इसे ‘गंभीर चुनावी धांधली’ बताया। उन्होंने कहा यह चूक नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट को प्रभावित करने का प्रयास है। हमने एक व्यक्ति को बुलाया, जिसने उषागंज का पता लिखा था। मौके पर पहुंचे तो वहां खाली प्लॉट पर सिर्फ बोरिंग किया हुआ पाया गया। उक्त प्लॉट पर बना मकान दिसंबर 2023 में नगर निगम ने गिरा दिया था। तलेजा के पास सबूत के तौर पर वीडियो है, जिसमें आरोपी स्वीकार करते हैं कि वे आजाद नगर या गुलजार कॉलोनी में रहते हैं, फिर भी उषागंज गली नंबर-1 में नाम जोड़े गए।

फिरोज, यूनुस खान सहित कई नाम बार-बार जुड़ रहे
शिकायत में जिन नामों का जिक्र है, उनमें फिरोज, मोहम्मद यूनुस खान, उसकी पत्नी नूरजहां बी, रूबीना बी सहित पूरा परिवार खुद को उसी खाली प्लॉट का निवासी बता रहा है। ये नाम पहले ही लिस्ट से हटाए गए थे, लेकिन संबंधितों द्वारा कलेक्टर कार्यालय जाकर फर्जी दस्तावेजों से फिर जुड़वा लिए जाते हैं। इसी तरह अब्दुल, सायरा बानो, इम्तियाज, फैजल जैसे कई नामों की सूची संलग्न है, जो कथित फर्जी पतों पर दर्ज हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वोटर लिस्ट में संगठित तरीके से रहे इस खेल से चुनाव पर असर पड़ सकता है।

बीएलओ ने कहा- शिफ्ट कैटेगरी में डालेंगे
संबंधित बीएलओ रोशन रहमान ने सफाई दी कि मुझे सभी को फॉर्म देने के निर्देश थे और मैंने घर-घर जाकर बांटे। गलत पते वाले मामलों को शिफ्ट कैटेगरी में डाल रहे हैं। नाम हटाने का अधिकार ऑनलाइन सिस्टम में नहीं, तकनीकी प्रक्रिया से होता है। वहीं शिकायतकर्ता तलेजा का कहना है अगर निरीक्षण ही नहीं, तो शिफ्ट कैसे तय होगा? यह फर्जीवाड़ा रोकना जरूरी है। यदि कार्रवाई न हुई तो वे भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।

एसआईआर का उद्देश्य विफल
यह समस्या उषागंज तक सीमित नहीं। एसआईआर के दौरान इंदौर में मैपिंग त्रुटियां हुईं। कई वोटरों के नाम गलत बूथ या पते से जुड़े। एक कानूनी याचिका में दलील दी गई कि हजारों मतदाताओं का पता भवन क्रमांक 0 दर्ज है, जो अस्पष्ट है। कुछ बूथों पर मतदाता संख्या मात्र 40 है, जबकि शहर में 1200 की सीमा के बजाय 1761 मतदान केंद्र बने, जो नियमों का उल्लंघन है। विशेषज्ञों का कहना है कि एसआईआर का मकसद लिस्ट शुद्धिकरण है, लेकिन ऐसी लापरवाही से लोकतंत्र कमजोर होता है।

निर्वाचन आयोग की निगरानी में हो काम
प्रशासन ने पांच बिंदुओं पर कार्रवाई का भरोसा दिया- सत्यापन, नाम हटाना, बीएलओ जांच, मैपिंग सुधार और फॉलोअप। सवाल यह है कि क्या इंदौर की वोटर लिस्ट अब शुद्ध होगी या फर्जीवाड़ा इसी तरह जारी रहेगा? इस पूरे मामले पर निर्वाचन आयोग की निगरानी बेहद जरूरी है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 3 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 3 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 4 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 4 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 4 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 4 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 4 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 4 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 4 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 4 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 4 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 4 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 5 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 5 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 5 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!