इंदौर जैसे टियर-2 ही देश का भविष्य: हाईराइज कंस्ट्रक्शन में एयरोडायनॉमिक डिज़ाइन जरूरी; रेजा काबुल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजी से बढ़ती आबादी और घटती जमीन के बीच वर्टिकल डेवेलपमेंट ही भविष्य है। ऊंची इमारतों के डिज़ाइन में आग से बचाव और भूकंप के साथ-साथ हवा का असर सबसे अहम है। ऊंचाई पर हवा का दबाव कई गुना होता है, ऐसे में एयरोडायनॉमिक शेप ही इमारत को लंबे समय मजबूती देता है। एयरोडायनामिक डिज़ाइन बेहद जरूरी है, जो हवा को रोकने के बजाय प्रवाहित होने देती है।
यह बात प्रख्यात आर्किटेक्ट रेज़ा काबुल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइनर्स इंदौर रीजनल चैप्टर द्वारा आयोजित ज्ञानार्जन-20 में कही, जो इंदौर में ताज विवांता और नोवोटेल जैसे तकरीबन पांच लक्जरी होटल व अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
उज्जैन और महेश्वर में भी कई बड़े होटल प्रोजेक्ट पर काम कर मप्र के वर्टिकल डेवेलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रेज़ा कहते हैं मेट्रो शहरों में बढ़ती जनसंख्या के कारण इंदौर जैसे टियर-2 शहर ही देश का भविष्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्तालाप सत्र की मॉडरेटर आर्किटेक्ट सना कुरैशी रहीं।
ग्लोबल लेवल एक्सपोजर मिलता है
चेयरपर्सन विकास ठक्कर ने कहा इस तरह के सीनियर आर्किटेक्ट जब शहर के स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के साथ अपने अनुभव को साझा करने आते हैं तो हमें ग्लोबल लेवल एक्सपोज़र मिलता है। इससे न सिर्फ हमारी कम्युनिटी बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा मिलती है।
ज्ञानार्जन और वार्तालाप जैसी पहल के जरिए इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। वाइस चेयरपर्सन ट्रेड पवन तराडे ने बताया इस मौके पर नए साल का कैलेंडर लॉन्च किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े आर्किटेक्ट्स के आर्ट वर्क को प्रेजेंट किया गया है।
लगातार सीखने से आते हैं नए आइडिया
रेज़ा काबुल ने बताया भारत सहित दुबई, अफ्रीका सहित दुनियाभर में उनके कई प्रोजेक्ट हैं, लेकिन सीखने की प्रक्रिया जारी रहती है। वैश्विक आर्किटेक्ट्स से नए विचार सीखकर उन्हें प्रोजेक्ट्स में लागू करते हैं।
उदाहरण दिया किस तरह पहले फ्लोर पर कांच के बेस वाले स्विमिंग पूल जैसी इनोवेटिव सोच को अमल में लाए, जिसमें नीचे के फ्लोर से स्विमिंग करते लोगों को देखा जा सकता है।
मेंटेनेंस के मुद्दे पर कहा विदेश में 100 साल से ज्यादा पुरानी इमारतें आज भी सुरक्षित हैं क्योंकि वहां रखरखाव पर लगातार ध्यान दिया जाता है। भारत में मेंटेनेंस की कमी के कारण संरचनाएं लंबे समय टिक नहीं पातीं।
आर्ट और क्रिएटिविटी के साथ जरुरी है धैर्य: रेजा ने स्टूडेंट्स से कहा आज के बच्चों में धैर्य की बहुत कमी है। सीखने के बजाए सीधे पैसे कमाना चाहते हैं जबकि लगन के साथ सीखते हैं और मेहनत करते हैं तो पैसा अपने आप चला आता है। मैंने अपनी जॉब सिर्फ 600 रुपए महीने में शुरू की थी।
पापा सवाल करते थे यह क्यों कर रहा हूं जबकि तब मेरे घर के ड्राइवर की सैलरी इससे ज्यादा थी पर आर्किटेक्टर मेरा पैशन हैं और तब भी मुझे पता था इसी तरह सीखते हुए ही सफलता पाई जा सकती हैं। आभार नूपुर नामजोशी ने माना।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!