इंदौर में हूटर-बत्ती वाली गाड़ियों का आतंक, परिवहन विभाग बेखबर: हाई कोर्ट में खाली हाथ पहुंचे शासन के वकील, अब उपायुक्त तलब
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर हूटर और बत्ती लगी निजी गाड़ियां खुलेआम दौड़ रही हैं, लेकिन परिवहन विभाग को मानो कुछ दिख ही नहीं रहा। नियम विरुद्ध इन वाहनों पर कार्रवाई को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई कल हुई, जिसमें परिवहन विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ गई।
हाई कोर्ट ने परिवहन विभाग से हलफनामा मांगा था कि शहर में अवैध हूटर-बत्ती हटाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए, लेकिन शासन के वकील बिना किसी रिपोर्ट के ही कोर्ट में हाजिर हो गए। इस गैर गंभीर रवैये से नाराज हाई कोर्ट ने परिवहन विभाग के उपायुक्त को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का सख्त आदेश दिया है।
प्रशासनिक जज विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव पैरवी कर रहे हैं। कोर्ट पहले ही ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ को आदेश दे चुका है कि निजी गाड़ियों में लगे हूटर और बत्ती पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
परिवहन विभाग ने इंदौर में सिर्फ इक्का-दुक्का गाड़ियां ही चिह्नित की हैं, जबकि दर्जनों गाड़ियां प्रदेश के अन्य जिलों में मिलने का दावा किया गया है।
इसके उलट शहर में मंत्रियों या वीआईपी के मूवमेंट के दौरान दर्जनों निजी गाड़ियां हूटर बजाते हुए बेधड़क घूमती दिखाई देती हैं। इससे साफ है कि कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है और अवैध हूटर-बत्ती का खेल शहर में बदस्तूर जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!