ठिठुरा इंदौर: सर्द हुईं मालवा की रातें; दिन भी हुए ठंडे
Khulasa First
संवाददाता

रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम हुआ दर्ज, दिन में भी महसूस हो रही ठंड
इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण गिरने वाले मावठे के आसार कम, चलेगी शीतलहर
अलसुबह छा रहा कोहरा, दिन में नम हुई धूप, रात में छाने लगी धुंध
दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़त नजर आ रही ठंड, पहले सप्ताह में ही
10 साल का टूटा रिकॉर्ड
दूध के कड़ाव के ईर्दगिर्द जुटने लगे इंदौरी, गजक-तिल पट्टी, गराड़ू की बढ़ी पूछपरख
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर एकाएक ठिठुर गया। वह भी दिसंबर के आगाज में ही। जैसी ठंड बिदा साल के आखिरी महीने की विदाई में आमद देती है, वैसी सर्दी वर्ष के अंतिम माह के आगमन में आ धमकी। ठंड का आगमन भी ऐसा हुआ है कि रिकॉर्ड टूट गए। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। ऐसा 10 साल बाद हुआ, जब दिसंबर इतना ठंडा दर्ज हुआ। अभी तो ये ठंड का शुभारंभ है। सर्दी के तेवर व मौसम के जानकार आने वाले दिन और ज्यादा ठंडे होने की घोषणा कर रहे हैं अगर ऐसा हुआ तो इस बार वाकई सर्दी का दिसंबर सितमगर साबित हो सकता है।
ठंड कैसी भी जोरदार आई हो, जनसामान्य को तो जोरदार सुहाई है। दिन की धूप सुहानी हो गई है। रात जरूर सर्द हैं, लेकिन उसका भी अपना अलग ही आनंद महसूस हो रहा है। शाल-दुशाले में लिपटे लोग इस सर्दी का आनंद ले रहे हैं। कान तक खिंचे टोपे, मफलर में दुबके चेहरे और ऊनी मोजों से ढंकी उंगलियां अहसास करा रही हैं कि इस बार कड़ाके की ठंड के साथ सर्दी के मौसम ने दस्तक दी है।
ऐसी सर्दी का अहसास तो नवंबर से ही हो चला था, जब पांच-सात दिन छोड़ दें तो लगभग पूरे महीने ही रात का तापमान सिंगल डिजिट यानी एक अंक में दर्ज होता रहा। ऐसा सर्द नवंबर तो अपन के इंदौर में दशकों बाद देखा-महसूस किया। अब दिसंबर की शुरुआत भी ऐसे ही हो गई है।
शनिवार की रात 6.2 डिग्री के साथ सबसे सर्द दर्ज हुई। इसका असर रविवार की भोर में साफ हुआ और भगवान रविराज रविवार को चंदा जैसे नजर आए। आसमान में बादलों की हलकी परत व माहौल में घुली धुंध ने दिनकर के तेवर को ढीला कर दिया। रोज की तुलना में रविवार की सुबह भगवान भुवन भास्कर के ताप में वो तपन नहीं थी जो ठंड के दिनों में तन-बदन को भाती है।
उलटे सूरज नील गगन में छाई धुंध में रह-रहकर दुबक रहा था। इससे ठंड के तेवर और ज्यादा महसूस हो रहे थे। छुट्टी वाले दिन की ऐसी शुरुआत ने मौसम के मिजाज का लुत्फ उठाने की भूमिका तैयार कर दी है।
हर बार दिसंबर कड़ाके की ठंड के साथ बेमौसम की बारिश के लिए भी जाना जाता है। खेती किसानी व बोलचाल की भाषा में जिसे मावठा कहते हैं, वह इस बार कम ही नजर आ रहा है। आमतौर पर इस मावठे के लिए माहौल को अनुकूल बनाने वाला पश्चिमी विक्षोभ होता है, लेकिन मौसम महकमे की मानें तो इस बार ये विक्षोभ मावठे की जगह जोरदार शीतलहर लेकर आएगा। वैसे भी पहाड़ों पर हो रही जोरदार बर्फबारी मौसम महकमे के अंदेशे की पुष्टि भी कर रही है, क्योंकि हवा का रुख उत्तर-पूर्वी लगातार बना हुआ है।
यानी पहाड़ों से चलने वाली हवा मैदानी इलाकों में अपने साथ बर्फीली ठंड भी लेकर आएगी। लिहाजा इस साल बेहतरीन ठंड के लिए तैयार हो जाइये।
मालवा की रातें ‘ठंडी गार’ हो गई हैं। तन-बदन में ‘झुरझुरी’ सी दौड़ गई हैं। दांत तो अभी किटकिटाए नहीं हैं, लेकिन देह थरथर्रा गई है। सर्दी के लिए जाने-पहचाने दिसंबर की शुरुआत ही ऐसे हुई है। महीने के शुरुआती छह दिनों में ही सर्दी ने दस बरस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ वाला आखिरी सप्ताह शेष है, जब ठंड अपने पूरे शबाब पर होती है।
मौसम का मिजाज तो ये ही बता रहा है कि इस साल का दिसंबर ‘शबनमी सर्दी’ की जगह ‘सितमगर दिसंबर’ हो सकता है। कारण भी साफ है, पहाड़ बर्फ से लदे-फदे हैं। बर्फबारी का दौर जोरों पर है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। ठंड को दबाने वाले सरकारी कारण पश्चिमी विक्षोभ के भी दूर तक अते-पते नहीं हैं। मावठे के भी कोई ठौर-ठिकाने नजर नहीं आ रहे।
ऐसे में सर्दी पूरे शबाब पर ही जमी रहना है। धुंध, कोहरा, ओंस की जुगलबंदी भगवान दिनकर के तेवर भी ठंडे करने को आमादा हो चले हैं। धूप आंगन में मजमा जमाने लगी है और रातें दूध के कड़ाव के अगल-बगल उबाले खाने लगी हैं। गुड़ की गजक की गरमाहट मुंह में घुलने लगी है और गराड़ू जीभ को लपलपाने लगे हैं। रजाई तो खास मेहमान का दर्जा पा ही गई है, शाल-दुशाले, टोपे-मौजे और मफलर भी इतराए फिरने लगे हैं। बदन पर दो-तीन कपड़ों की तह जमने लगी है। इस सबके बीच बस ‘फैशन’ ही सर्दी से लड़ता नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!