सहकारिता विभाग में मनमानी; ट्रांसफर के बावजूद बिलौदिया समेत कई इंदौर में ही जमे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सहकारिता विभाग वैसे ही हाऊसिंग सोसायटियों में गड़बड़ियों को लेकर बदनाम है और अब अधिकारियों के ट्रांसफर के बावजूद इंदौर में ही जमे होने को लेकर फिर चर्चा में आ गया है। सहायक आयुक्त अजयपाल सिंह बिलौदिया का ट्रांसफर श्योपुर हो चुका है, लेकिन वो बीमारी का बहाना बनाकर इंदौर में ही डटे हुए हैं। उनके अलावा, कई अन्य अधिकारी भी अन्य जगह पदस्थ कर दिए गए हैं लेकिन इंदौर छोड़ ही नहीं रहे।
बिलौदिया को शासन ने 17 जून श्योपुर भेज दिया था, लेकिन वो बीमारी का बहाना बनाकर नहीं गए। ट्रांसफर रुकवाने के लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं तक चक्कर काटते रहे। कोर्ट पहुंच गए लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली लेकिन इन सबके बावजूद इंदौर से जाने को तैयार नहीं हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि 17 जून को ट्रांसफर होने के बाद 14 अक्टूबर को उन्हें जेआर बीआर मकवाना ने रिलीव किया, लेकिन इसके बावजूद वो यहीं पर रहकर काम कर रहे हैं।
आदेश पारित कर रहे हैं बिलौदिया
सूत्रों का कहना है कि इंदौर में बिलौदिया जेआर बीआर मकवाना के खास हैं और वो उन्हें बचा रहे हैं। स्थिति ये है कि बिलौदिया ऑफिस में बैठकर न केवल काम कर रहे हैं, बल्कि आदेश भी पास कर रहे हैं। अभी हाल ही में डीआर मनोज जायसवाल की समीक्षा बैठक में पता चला कि बिलोदिया ने पुरानी तारीखों में चार गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट नोट पास किए हैं। इतना ही नहीं 4 दिसंबर को बिलोदिया श्रमिक सहकारी बैंक में काम करते देखे गए।
जड़े-गुप्ता भी इंदौर में ही जमे
सूत्रों ने बताया कि जेआर बीआर मकवाना ने तिलहन संघ खरगोन से आए ऑडिटर भूषण जड़े को महाराष्ट्र ब्राह्मण सहकारी बैंक में परिसमापक नियुक्त कर दिया है, जबकि उनकी पदस्थापना खरगोन में है। इतना ही नहीं अवंतिका सूत मिल सनावद, जिला खरगोन के प्रबंधक बनाए गए गुप्ता भी यहीं इंदौर के जेआर ऑफिस में काम कर रहे हैं।
अमित शाह की सख्ती का असर नहीं
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाग की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने ट्रांसफर को लेकर सख्ती भी दिखाई है। वे साफ कह चुके हैं कि जिनका ट्रांसफर हो गया है, वे वहीं जाएं लेकिन इंदौर में बिलौदिया पर इसका असर नहीं है। श्योपुर में जून से कोई अधिकारी नहीं है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!