इंदौर से दिल्ली-मुंबई जाने का किराया शारजाह से अधिक: इंडिगो की आज सुबह की 3 फ्लाइट कैंसिल; दूसरी कंपनियों ने बढ़ाया किराया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंडिगो की तीन फ्लाइट्स आज भी कैंसिल कर दी गईं। इसका फायदा उठाते हुए अन्य एयरलाइन कंपनियों ने अपने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इंदौर से शारजाह जैसे इंटरनेशनल रूट का टिकट डॉमेस्टिक उड़ानों से भी सस्ता पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के किराया 15 हजार रुपए से ज्यादा है। इसके चलते इंडिगो से सफर करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।
इंडिगो डोमेस्टिक में सबसे अधिक उड़ान का संचालन करती है, इसलिए किराए पर अंतर पड़ा है। वहीं फ्लाइट की परेशानी के कारण ट्रेनों और बसों में सीट मिलना भी मुश्किल हो गई है। ट्रेन में तत्काल कोटा पाना मुश्किल हो गया है, जबकि बस में तो एक-एक सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उड़ान निरस्ती, कम ऑपरेशन और अचानक बढ़ी यात्रा मांग ने घरेलू किराए को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय रूट पर ऑपरेशन स्थिर रहने से किराया तुलनात्मक रूप से नियंत्रण में हैं।
घरेलू रूट पर किराया ज्यादा, विदेश जाना सस्ता!
इंदौर-शारजाह का किराया 16,000 से 17,600 रुपए, इंदौर-दिल्ली का किराया 16,700 से 20,200 रुपए और इंदौर-मुंबई का किराया 29,000 रुपए है। इससे यह साफ है कि अंतरराष्ट्रीय रूट (इंदौर-शारजाह) घरेलू उड़ानों से सस्ता है। दिल्ली का किराया कई स्लॉट्स में शारजाह से अधिक है। वहीं मुंबई का किराया तो शारजाह से लगभग दोगुना है।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री फ्लाइट के कैंसिल होने से सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को इंडिगो दो से तीन बाद की फ्लाइट का ऑप्शन दे रही है। वहीं इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो का हेल्पलाइन नंबर 98211-92283 जारी किया है। यात्रियों की शिकायत है कि इस नंबर पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर भी यात्रियों को अपने सवालों के संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिल पा रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!