खबर
टॉप न्यूज

इंदौर मेट्रोपोलिटन पर आज अहम बैठक 14 हजार वर्ग किलोमीटर होगा एरिया

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 6:13 pm
शेयर करें:
इंदौर मेट्रोपोलिटन पर आज अहम बैठक 14 हजार वर्ग किलोमीटर होगा एरिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भौगोलिक इतिहास को लेकर आज बेहद महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें मेट्रोपोलिटन एरिया को लेकर अंतिम फैसला होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। उम्मीद ये है कि मेट्रोपोलिटन एरिया का तय दायरा 9989.69 वर्ग किमी से बढ़ाकर 14 हजार हो सकता है। इस एरिया में शाजापुर भी शामिल होगा। बैठक में अंडर ग्राउंड मेट्रो पर भी विचार की संभावना है।

इंदौर मेट्रोपोलिटन मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। बीसीसी में होने वाली आज की बैठक की थीम है इंदौर का नया दौर। इसमें इंदौर को फ्यूचर रेडी और आईटी इंटीग्रेटेड सिटी बनाने की कवायद पर काम होगा। शहर विकास से जुड़े 20 अहम मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। इंदौर और भोपाल को नए मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने के लिए अभी इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (आईएमआर) के प्रस्ताव को विस्तार दिया जाएगा।

इंदौर के बाद शुरू होगा भोपाल रीजन का हिस्सा- इंदौर मेट्रोपॉलिटन के नए एरिया में धार से इंदौर, उज्जैन, देवास, मक्सी-शाजापुर का बड़ा हिस्सा शामिल होगा। पहले इसमें मक्सी के केवल दो गांव शामिल थे। इंदौर के बाद भोपाल रीजन का हिस्सा शुरू होगा।

बायपास के 35 किमी से ज्यादा के फोर लेन सर्विस रोड (दोनों ओर) बनाने में एनएचएआई के फंडिंग से इनकार के बाद यह काम निगम लोन लेकर करेगा। इस पर भी सहमति बन सकती है। एक अहम मुद्दा मास्टर प्लान की सड़कों का होगा। सूत्रों का कहना है कि कुछ जनप्रतिनिधि मास्टर प्लान में प्रस्तावित चौड़ाई को कम करवाना चाहते हैं।

हालांकि प्रशासन और निगम अफसर इसके पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में सीएम इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नरी सिस्टम पर सीएम 24 दिसंबर या इसके बाद कभी भी अलग से समीक्षा करेंगे। प्रशासन के मुताबिक सीएम सुबह 11 बजे इंदौर आएंगे और 4 बजे तक इंदौर में ही रहेंगे।

ये होंगे फैसले- बैठक में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को मंजूरी मिलेगी। राशि कैसे आएगी, बैठक में सरकार तय करेगी। बायपास की सर्विस रोड पर फैसला होगा। निगम इसे लोन लेकर बनाएगा। बदले में बचे 22.5 मीटर के मिक्स्ड लैंड यूज से टैक्स वसूलेगा। मेजर रोड में स्थानीय जनप्रतिनिधि कुछ सड़कों की चौड़ाई कम करवाना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। शहर को सीसीटीवी प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा होगी।

इंदौर का यातायात सुधारने की कार्ययोजना, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगति, बस सेवा का विस्तार, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन एरिया, शहरी नदी तट विकास योजना, नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध, मास्टर प्लान रोड्स की प्रगति, आईडीए के प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर व स्टार्टअप पार्क, सीसीटीवी प्रोजेक्ट, पीएम आवास योजना-2, इकोनॉमिक कॉरिडोर, हुकुमचंद मिल की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट आदि पर फैसले लिए जाएंगे।

बतौर प्रभारी पहली बैठक, कई प्रोजेक्ट को मंजूरी
बैठक में कान्ह-सरस्वती के किनारों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। हालांकि, प्रस्ताव पुराना है, लेकिन सीएम के सामने इसे नए सिरे से रखा जा रहा है। बैठक का अहम बिंदु यह भी है कि अब बतौर प्रभारी मंत्री, सीएम की यह पहली बैठक है,

इसलिए इस बैठक की कमान अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास है। इंदौर को फ्यूचर रेडी, आईटी इंटीग्रेटेड सिटी बनाने की थीम लाइन भी वहीं से तय हुई है। इसमें जो अहम बिंदु होंगे उनमें क्लाउड कम्यूटिंग जैसे काम होना है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

5 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

15 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

23 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

29 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!