इंदौर- नेमावर रोड पर लगा 12 किमी लंबा जाम: सड़क निर्माण कार्य से चार घंटे थमा रहा ट्रैफिक, हजारों लोग फंसे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
नेमावर रोड सोमवार शाम को पूरी तरह ठप हो गया। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते करीब 12 किमी लंबा जाम लग गया। जाम शाम 4 से रात 8 बजे तक बना रहा। जैसे ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ा वाहन लगभग रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे। कई जगह दोपहिया वाहन चालकों ने फुटपाथ का सहारा लिया, जबकि चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें कई घंटे तक उसी जगह जमी रहीं।
वाहन चालकों ने खुद जाम खुलवाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की ओर वाहनों को मोड़ने का प्रयास किया। सड़क की क्षमता कम होने और ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने के कारण स्थिति कंट्रोल में आने में काफी समय लगा। कुछ यात्रियों ने बताया कि सामान्यतः 20-25 मिनट का सफर उन्हें 3 घंटे में तय करना पड़ा।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई दिनों से सड़क निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लेकिन सोमवार को स्थिति बेहद खराब हो गई। इस कारण वाहन लगातार उलझते रहे और एक छोटा सा जाम धीरे-धीरे 12 किलोमीटर लंबा हो गया।
सोमवार का यह जाम एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि शहर के व्यस्त मार्गों पर होने वाले विकास कार्यों के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन क्यों नहीं किया जाता? इंदौर नेमावर जैसी सड़क पर जहां रोजाना भारी संख्या में वाहन सड़क पर उतरते हैं, वहां बिना प्लानिंग के किए गए निर्माण कार्य लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!