किस शहर में मृतक की अर्थी रखकर पुल पर प्रदर्शन: परिवार पर क्यों टूटा दुखों का पहाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से जुड़ा मामला अब सड़क पर आ गया है। बद्रीप्रसाद लिदौरिया की मौत के बाद आक्रोशित रहवासियों ने भागीरथपुरा पुल पर मृतक की अर्थी रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
दूषित पानी से ही हुए थे बीमार
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दूषित पानी पीने से बद्रीप्रसाद गंभीर रूप से बीमार हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में एक के बाद एक मौतों से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
एमवाय अस्पताल में 10 दिन भर्ती रहे
मृतक बद्रीप्रसाद के भांजे ने बताया कि बद्रीप्रसाद दूषित पानी पीने के बाद बीमार हुए थे। पहले उन्हें एम.वाय. अस्पताल में करीब 10 दिनों तक भर्ती रखा गया।
घर लौटने के बाद अचानक तबीयत फिर बिगड़ी
कुछ समय घर लौटने के बाद अचानक तबीयत फिर बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें भागीरथपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से श्री अरबिंदो अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अरिबंदो अस्पताल में हुई मौत
17 जनवरी 2026 से वे श्री अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान 23 जनवरी 2026 को दोपहर 12:56 बजे उनकी मौत हो गई।
परिवार पहले से ही त्रासदी में घिरा
परिजनों के अनुसार बद्रीप्रसाद की बहू पहले से पैरालाइज थी, जिनकी दो महीने पहले ही मौत हो चुकी है। बहू की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था। बद्रीप्रसाद ही मजदूरी कर बेटे, बहू और पोते-पोती का पालन-पोषण कर रहे थे।
बेटा भी पीड़ित
मृतक का बेटा भी फेफड़ों में पानी भरने की बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण वह नियमित काम नहीं कर पाता। अब बद्रीप्रसाद की मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा, और छोटे बच्चों पोते पोती का भविष्य अधर में लटक गया है।
अस्पताल प्रमाण पत्र में सेप्सिस से मौत का उल्लेख
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार मृतक बद्रीप्रसाद, निवासी भानगढ़/भागीरथपुरा, की मौत का तत्काल कारण कार्डियोजेनिक शॉक (सेप्सिस) बताया गया है।
यह बात भी लिखी
प्रमाण पत्र में वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन, श्वसन विफलता, गंभीर सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर का भी उल्लेख है। साथ ही मृतक की किडनी की कार्यक्षमता गंभीर रूप से प्रभावित थी, जिसमें ईजीएफआर मात्र 25 प्रतिशत दर्ज की गई।
पहले से मौजूद बीमारियों ने बढ़ाई जटिलता
अस्पताल के अनुसार बद्रीप्रसाद पहले से सीओपीडी (फेफड़ों की पुरानी बीमारी) और कोरोनरी आर्टरी डिजीज से भी ग्रसित थे, जिससे उनकी स्थिति और अधिक जटिल हो गई। मृत्यु प्रमाण पत्र पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनूप के हस्ताक्षर एवं सील अंकित है।
जिम्मेदारी तय करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से दूषित जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेयजल व्यवस्था सुधारी जाती, तो एक गरीब परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता।
स्वास्थ्य विभाग का बचाव
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र निवासी बद्रीप्रसाद की मृत्यु जलजनित बीमारी से नहीं, बल्कि उनकी पुरानी और गंभीर बीमारियों के कारण हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी के अनुसार, बद्रीप्रसाद को सांस लेने में तकलीफ के चलते अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मधुमेह और रक्तचाप से भी थे पीड़ित
वे पहले से ही पुरानी टीबी, एंजियोप्लास्टी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उपलब्ध चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर उनकी मृत्यु का सीधा संबंध किसी भी जलजनित बीमारी से नहीं पाया गया है।
वहीं, शासन स्तर पर उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों को सहायता देने संबंधी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!