घरेलू हिंसा के तीन मामले झगड़े की जड़ शराब
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू हिंसा के तीन मामले दर्ज किए गए। तीनों मामलों में पीड़िताओं ने पतियों पर शराब के नशे में गाली-गलौज मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पहले मामले में बांक निवासी सलमा शाह ने पुलिस को बताया पति फिरोज से रोज शराब पीकर घर आने और राशन नहीं लाने को लेकर सवाल किया था। इस बात पर फिरोज भड़क गया, गालियां देने लगा और मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी।
दूसरे मामले में चंदूवाला रोड निवासी शहनाज ने शिकायत की पति मोहम्मद इरशाद शराब पीकर घर आया और उसे तथा बेटी को गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। तीसरे मामले में राजनगर निवासी साधना ने पुलिस को बताया पति प्रवीण शराब पीकर घर आया और मायके जाने के लिए कहने लगा।
मना किया तो मारपीट की और थाने में शिकायत करने पर उसे और अपनी सास को जान से खत्म करने की धमकी दी। तीनों मामलों में चंदन नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, जेवर छीनकर भगाया
चंदन नगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया परिचित एकांश के घर गई थी, वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में ब्लैकमेल कर बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी अलग-अलग जगहों पर ले जाकर डराता-धमकाता रहा और उसके करीब दो लाख रुपए खर्च करा दिए और कुछ जेवर भी बिकवा दिए। मारपीट भी करता था।
उसे किसी बहाने से सीहोर से इंदौर भेजकर फरार हो गया। पीड़िता ने पूरी घटना पति को बताई। चंदन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!