पाटनीपुरा के भैरव बाबा मंदिर पर अवैध कब्जा: बड़ा विवाद, मृत व्यक्ति के नाम से खुलवा रखा था खाता
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाटनीपुरा स्थित भैरव बाबा मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 150 वर्ष पुराने इस मंदिर पर एक परिवार ने कब्जा जमा रखा है, जबकि ये शासकीय भूमि पर स्थित है। इस पर कब्जाधारी परिवार ने संपत्तिकर का खाता भी खुलवा रखा था। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
रहवासी सुरेश बैरागी, माताप्रसाद प्रजापति, ओमप्रकाश यादव और करण ठाकुर ने बताया कि पाटनीपुरा से मालवा मील चौराहा जाने वाले मार्ग पर स्थित इस प्राचीन मंदिर का राजस्व रिकार्ड में भी सन 1925 मिसल बंदोबस्त में दर्ज है। ये भूमि मंदिर की भूमि न होकर शासकीय भूमि रही है जो कई बार नजूल से हाऊसिंग बोर्ड तक आपस में हस्तांतरित होती रही है।
बोर्ड ने गत 20 अप्रैल 2024 को अपने आदेश में इस भूमि को शासन को समर्पित कर दिया जो आज भी शासकीय भूमि है। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त पूर्व मंदिर की भूमि पर कन्नूलाल यादव के वारिसों ने जिनमें गोवर्धन, सागर, मुकेश, दिनेश यादव आदि शामिल हैं, ने स्व. कन्नूलाल यादव के नाम से फर्जी संपत्तिकर का खाता खुलवाया जबकि भूमि के मालिकाना हक से संबंधित कोई भी कागज उनके पास नहीं है।
उक्त भूमि मंदिर की होकर शासकीय रिकार्ड में भी शासकीय है जिस पर संपत्तिकर का खाता नहीं खुलवाया जा सकता। इस फजीर्वाड़े को लेकर भैरव बाबा मंदिर समिति ने वर्ष 2023 में तत्कालीन निगमायुक्त को सप्रमाण शिकायत की जिसकी जांच के दौरान निगम ने हाऊसिंग बोर्ड को पत्र लिखकर पूछा था कि मंदिर की जमीन को लेकर स्थिति स्पष्ट करें।
इस पर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट दी कि उक्त भूमि शासकीय है जिस पर भैरवबाबा मंदिर स्थापित है। इसके बाद निगम ने कन्नूलाल यादव के संपत्तिकर खाते को बंद कर दिया। उन्होंने बताया क मुकेश और सागर यादव ने निगम को भ्रमित करने के उद्देंश्य से दीवानी मुकदमा पेश किया जो कि भूखंड क्र. 196 का है जिसके बारे में वो बताते हैं कि ये मंदिर के पक्ष में है जबकि हकीकत दूसरी है।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्णय मंदिर की भूमि का न होकर किसी अन्य संपत्ति का है। निगम यादव परिवार का ये तर्क खारिज कर चुका है। उन्होंने बताया कि इस शासकीय भूमि पर बनी दुकानों का किराया सागर यादव ले रहा है, जो कि गैरकानूनी है। पूर्व मे उसके खिलाफ एमआईजी पुलिस की जांच जारी है। अब मंदिर समिति और रहवासी जनसुनवाई में जाकर शिकायत करेंगे और यादव परिवार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!