अवैध शराब का जखीरा जब्त: जंगल में जमीन के अंदर रखी थी; 50 हजार लीटर लाहन और कच्ची शराब की नष्ट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खेरमाई मंदिर के पीछे जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर बनाई जा रही 50,000 लीटर से ज़्यादा लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और सैकड़ों लीटर तैयार अवैध शराब जब्त की गई है।
लंबे समय से चल रहा था गोरखधंधा
इस कार्रवाई ने क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे 'जानलेवा' शराब निर्माण के गोरखधंधे को तहस-नहस कर दिया। इस बारे में सीएसपी सतीश साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 50 एकड़ से अधिक जंगल के क्षेत्र में खतरनाक कच्ची शराब का अवैध निर्माण हो रहा है।
मौके पर ही नष्ट कर दिया
इसके बाद रांझी और खमरिया थाना पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके से 50 से अधिक ड्रम और प्लास्टिक की सिंटेक्स टंकियां जमीन में दबी मिलीं, जिनका उपयोग शराब तैयार करने के लिए किया जा रहा था। इन सभी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
गंदे नाले के पानी का हो रहा था इस्तेमाल
पुलिस को आशंका है कि इस अवैध और जहरीली शराब को बनाने में पास के गंदे नाले के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह शराब महुआ और गुड़ को सड़ाकर बनाई जा रही थी, जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी।
50-100 रुपए प्रति पैग में बेची जा रही थी शराब
जांच में पता चला है कि रांझी के बापू नगर क्षेत्र में कई घरों से यह जहरीली शराब 50 से 100 रुपए प्रति पैग के हिसाब से बेची जा रही थी। इस सेवन से न केवल लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते थे, बल्कि जान का खतरा भी बना रहता था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने जब्त की गई लाहन और कच्ची शराब के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। अब पुलिस इस अवैध निर्माण और बिक्री में शामिल मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुट गई है।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!