अवैध धर्मांतरण का मामला: हिंदू से मुस्लिम बने तीन आरोपी गिरफ्तार; खोल रखा था मतांतरण केंद्र
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
अवैध धर्मांतरण गतिविधियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदू से मुस्लिम बन चुके तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अवैध मतांतरण केंद्र से जुड़ा मामला
यह पूरा मामला धारकुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम झखौरा में स्थित एक कथित अवैध मस्जिद/मतांतरण केंद्र को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद सामने आया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें अवैध गतिविधियों के संकेत मिले।
धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आई, उनमें लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान (68 वर्ष), विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर (32 वर्ष), दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुला (42 वर्ष) शामिल हैं।
तीनों आरोपितों पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।
बाहर से फंडिंग मिलने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस कथित मतांतरण गतिविधि के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से धनराशि भेजी जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक आरोपितों के बैंक खातों में करीब 8 से 9 लाख रुपये का लेन-देन दर्ज किया गया है। फंडिंग के स्रोतों को लेकर पुलिस को बाहरी नेटवर्क की आशंका है।
धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
पुलिस का कहना है कि आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस कार्य के लिए पहले से धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को ही माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
जांच जारी
धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस अब बैंक खातों लेन-देन के रिकॉर्ड संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
कानूनी प्रक्रिया जारी
फिलहाल तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!