खबर
Top News

सेटबैक प्लॉट पर अवैध निर्माण कोर्ट स्टे के बावजूद काम जारी: कानून आम जनता के लिए ही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 फ़रवरी 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
सेटबैक प्लॉट पर अवैध निर्माण कोर्ट स्टे के बावजूद काम जारी

एमआर-4 परियोजना में बाधा, एमआईसी मेंबर पर नियम ताक पर रखने के आरोप

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के स्पष्ट स्टे आदेश के बावजूद इंदौर में सेटबैक प्लॉट पर जारी निर्माण कार्य ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कानून और नियम केवल आम नागरिकों के लिए ही बने हैं? शहर की अग्रविहार कॉलोनी में एक वर्तमान एमआईसी मेंबर द्वारा किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर न सिर्फ नगर निगम की कार्यप्रणाली, बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में डब्ल्यूपी नंबर 12254/2025 (दिनेश गोयल व अन्य बनाम इंदौर नगर निगम व अन्य) की सुनवाई 02 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर में न्यायमूर्ति के समक्ष हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से विनय गांधी, जबकि प्रतिवादी क्रमांक 1 व 2 की ओर से सीनियर एडवोकेट विशाल बाहेती के साथ लकी जैन तथा प्रतिवादी क्रमांक 4 की ओर से यश नागिया उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान विवादित संपत्ति पर प्लास्टर व रंग करने की अनुमति मांगी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि 15 अप्रैल 2025 के अंतरिम आदेश से निर्माण पर पूर्ण रोक है।

हालांकि न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह अनुमति किसी भी प्रकार के नए निर्माण के लिए नहीं, बल्कि केवल पूर्व से बने ढांचे पर प्लास्टर और रंग तक सीमित है। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि इस अनुमति की आड़ में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा और यह आदेश याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद तय की गई है और तब तक इंटरिम रिलीफ जारी रहेगा।

भवन अनुज्ञा निरस्त, फिर भी निर्माण जारी
हाई कोर्ट के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त और बिल्डिंग ऑफिसर को 30 दिनों में सुनवाई करनी थी, लेकिन समयसीमा का पालन नहीं हुआ। बाद में अवमानना (कंटेम्प्ट) की कार्रवाई के दबाव में भवन अनुज्ञा निरस्त की गई। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य नहीं रुका, जिस पर कोर्ट को स्टे आदेश जारी करना पड़ा।

कॉलोनाइजर से एमआईसी मेंबर तक का सफर
यह कॉलोनी कॉलोनाइजर चंद्रकांत पोपट और धीरेंद्र भाई पोपट द्वारा विकसित की गई थी। संबंधित प्लॉट पहले रामलाल यादव (तत्कालीन निगम कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष) के नाम रहा, बाद में दिनेश डागा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) को बेचा गया और अंततः यह प्लॉट गीता, पति नंदकिशोर पहाड़ियां वर्तमान एमआईसी मेंबर के स्वामित्व में आया, जिनके द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।

2011 से शिकायतें, फिर भी कार्रवाई नहीं
मामला अग्रविहार कॉलोनी का है, जहां 28 मई 2011 से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। यह प्लॉट भविष्य में प्रस्तावित एमआर-4 रोड के लिए छोड़ा गया सेटबैक क्षेत्र बताया जा रहा है। इसके बावजूद यहां भवन निर्माण कराया गया, जो नियमों के सीधे उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

दस्तावेज क्या कहते हैं

उपलब्ध रिकॉर्ड और पंचनामा के अनुसार:
खसरा क्रमांक 234 पर शासकीय सड़क के मध्य बिंदु से 22.50 मीटर सेटबैक छोड़ा जाना अनिवार्य

रेलवे बाउंड्री सड़क के मध्य से 10.67 मीटर पर स्थित

सर्वे 233 की स्वामित्व दस्तावेज न रेलवे ने दिए, न निगम ने

वर्ष 1958-59 के राजस्व रिकॉर्ड में भूमि नगर निगम इंदौर के नाम दर्ज

पास के शेखर पार्क, सिमरन पार्क जैसे बहुमंजिला भवनों में भी 45 मीटर प्रस्तावित सड़क के अनुसार सेटबैक छोड़ा गया

इन तथ्यों के आधार पर अपर आयुक्त ने ले-आउट संशोधन का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा।

राजनीतिक रसूख या प्रशासनिक मिलीभगत?

उक्त कॉलोनी में जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और एक पूर्व महापौर का निवास भी बताया जाता है। वर्षों से शिकायतें होने और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना, राजनीतिक दबाव या प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका को और मजबूत करता है।

हरी जाली में छुपकर काम सिस्टम पर सवाल
आज भी विवादित स्थल पर हरी जाली (नेट) लगाकर काम जारी रहने के आरोप हैं। यह न सिर्फ न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि नगर निगम और प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

मामला विचाराधीन है
नगर निगम जोन क्रमांक 9 के भवन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है 02 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया था, जिसका पालन कराया जाएगा।


संबंधित समाचार

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:पहले किया पत्थर से हमला; फिर सिर पर मारी रॉड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

12 minutes ago
कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत
Top News

कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; दर्शन से पहले थम गई सांस

20 minutes ago
अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग
Top News

अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग:3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे, मची अफरा-तफरी

27 minutes ago
कार की टक्कर से कावड़िए की मौत
Top News

कार की टक्कर से कावड़िए की मौत:बायपास पर हादसा; इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस

39 minutes ago
सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू
Top News

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

about 17 hours ago
पिकनिक बनी मातम
Top News

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

about 17 hours ago
दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले
Top News

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

about 17 hours ago
सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश
Top News

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

about 18 hours ago
श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष
Top News

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

about 18 hours ago
साधु बनकर युवक से ठगी
Top News

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

about 18 hours ago
गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ
Top News

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

about 18 hours ago
रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन
Top News

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

about 18 hours ago
गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश
Top News

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

about 18 hours ago
ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू
Indore

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

about 18 hours ago
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

about 18 hours ago
लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस
Top News

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

about 18 hours ago
iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह
Top News

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

about 18 hours ago
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर
Top News

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

about 19 hours ago
55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार
Top News

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!