खबर
Top News

निगम अधिकारी की नाक के नीचे तान रहा अवैध इमारत: डॉ. डेंग की गैंग बड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 1:53 pm
शेयर करें:
निगम अधिकारी की नाक के नीचे तान रहा अवैध इमारत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर का डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत सारे नियम-कायदों को धता बताकर अपनी पांच मंजिला इमारत तान रहा है और उसकी ये कारस्तानी निगम अधिकारियों की निगाहों में भी है, लेकिन कोई कुछ कार्रवाई नहीं कर रहा है। अपने भगवती चिकित्सालय के सामने 15 बाय 50 के प्लॉट पर उसने न एमओएस छोड़ा है और न अन्य व्यवस्थाएं की हैं।

खुलासा फर्स्ट ने अपनी प्रतिबद्ध पत्रकारिता के चलते डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत के कारनामों का खुलासा किया है जिसके बाद से काफी हलचल है। डॉ. गेहलोत ने 114, तिलक नगर स्थित अपने इस निर्माण में अनियमितता और अवैधानिकता की हदें पार कर दी है।

उसके पास जी+2 की परमिशन है, जबकि वो अब तक 4 मंजिला तान चुका है और पांचवीं मंजिल पर पेंट हाउस बना रहा है। जोन क्र. 10 के बीआई जीशान चिश्ती की मिलीभगत से डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत तमाम नियम और कायदों की धज्जियां उड़ाकर पूरी कॉलोनी को मुंह चिढ़ा रहा है।

जब आसपास के लोग उसके पास अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे तो उसने उल्टे उन्हें ही धमकाया। कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं चाहूं जो करूं, मुझे रोकने वाले आप कौन होते हो? मेरी निगम अधिकारियों से सेटिंग है। सारे के सारे मेरी जेब में हैं। मैं तो बनाऊंगा, आपसे बने जो कर लो।

ऐसा डॉक्टर जो भ्रष्टाचार और अनियमितता की इमारंत खड़ी कर रहा है, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है कि वो मरीजों का ईमानदारी से इलाज करता होगा? उसका मकसद केवल और केवल मरीजों को लूटना और उनसे ज्यादा से ज्यादा पैसा निकालना ही है।

दवा और इलाज के नाम पर वो मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा, सहज समझा जा सकता है। ऐसा डॉक्टर समाज में भगवान का दर्जा तो नहीं रखता क्योंकि उसका मकसद मरीजों को ठीक करना कम, उनकी जेब खाली करना ज्यादा है।

डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत की पत्नी प्रेरणा भी डॉक्टर है और दंपति मिलकर मरीजों का इलाज कैसे और कितना बेहतर करते होंगे, अपने 114, तिलक नगर स्थित भगवती चिकित्सालय के सामने बन रही ये अवैध इमारत उसका जीता-जागता प्रमाण है। आश्चर्य की बात ये है कि उसकी ओर से जोन 10 के बीआई जीशान चिश्ती ने नजरें फेर रखी है।

जिन चिश्ती पर इस अवैध और खतरनाक इमारत के निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी है, वो उसकी ओर देख भी नहीं रहे हैं। इस इमारत में एमओएस जो कि निर्माण की पहली शर्त है, नहीं छूटा है और ऊपरी निर्माण भी पूरी तरह से पैक है, में यदि डॉ. डेंग ने नर्सिंग होम शुरू किया तो मरीजों की जान खतरे में ही रहेगी, क्योंकि हवा के आने-जाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

ईश्वर न करे, यदि कभी इस भवन में आग लगी तो फायर ब्रिगेड का घुस पाना मुश्किल हो जाएगा। जाहिर है कि भवन में मौजूद लोगों के लिए जान बचाने का जोखिम रहेगा।

क्या बोले चिश्ती
नगर निगम जोन क्र. 10 के बीआई जीशान चिश्ती जो किसी भी निर्माण में अवैध निर्माण शुरू होते ही मौके पर पहुंच जाते हैं, का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वे दिखवाएंगे कि उसने क्या गड़बड़ कर दी है। उनका रटारटाया जवाब ये है कि गड़बड़ मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

आवासीय उपयोग की जमीन है ये
सुनील गेहलोत जो अवैध इमारत बना रहा है वो आवासीय उपयोग की है। निगम रिकार्ड में संपत्ति आईडी1001071188 (पुरानी आईडी 40862131100198) है। इस भवन का जब खुलासा फर्स्ट की टीम ने अवलोकन किया तो पाया कि डॉ. डेंग ने जो निर्माण करवाया है वो आवासीय नहीं लग रहा यानी ये घर नहीं हो सकता।

निश्चित रूप से वो इसका उपयोग नर्सिंग होम के रूप में करेगा। यदि ऐसा करेगा तो मरीजों की जान कितनी खतरे में रहेगी, ये समझा जा सकता है। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी हो रही उसकी इमारत में वो मरीजों से भारीभरकम वसूली करेगा जैसा कि वो अभी भी करता है।

आसपास के कई लोगों ने बताया कि डॉ.डेंग इलाज के नाम पर बहुत वसूली करता है। मजबूरी में उसके पास जाना पड़ता है जिसका फायदा उठाता है। वो यहां 1500 स्क्वेयर फीट पर इमारत तान रहा है, जिसमें न एमओएस है और न अन्य नियमकायदों का पालन कर रहा है।

उसे निगम बीआई ने भरोसा दिया है कि वो जितना चाहे, जैसा चाहे बना ले, कंपाउंडिंग करके पूरी बिल्डिंग को वैध कर दिया जाएगा, लेकिन नियम ये है कि निर्माण का केवल 10 प्रतिशत ही कंपाउंडिंग करके वैध किया जा सकता है, लेकिन यहां तो डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत ने 100 प्रतिशत से ज्यादा अवैध निर्माण कर लिया है।

आसपास के रहवासी शिकायत कर रहे हैं तो डॉ. डेंग उन्हें धमका रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 13 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 13 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 13 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 14 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 14 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 14 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 14 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 14 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 14 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 14 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 14 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 14 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 14 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 15 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 15 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!