खबर
टॉप न्यूज

तुम्हें दिल में बंतुम्हें दिल में बंद कर लूं: पल-पल दिल के पास, तुम रहते होद कर लूं: पल-पल दिल के पास, तुम रहते हो

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 नवंबर 2025, 1:18 pm
शेयर करें:
तुम्हें दिल में बंतुम्हें दिल में बंद कर लूं

‘जय’ का साथ छोड़ चले गए ‘वीरू’, ‘धरम पाजी’ के साथ फिल्मों के एक युग का अंत

गांव की गलियों से ग्लैमर की दुनिया तक का सफर कर अलविदा हुए भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’

धर्मेंद्र ने 6 दशकों तक किया दिलों पर राज, अब सिर्फ सबके हिस्से में ‘यादों की बारात’

भारत के सिने जगत ही नहीं, जन-जन के मन में सदियों तक जिंदा रहेंगे जिंदादिल ‘धरमवीर’

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, सुपर स्टार के तमगे की कभी नहीं की परवाह

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने किरदार की कोई अकड़ नहीं। न स्टारडम का कोई घमंड। सदैव अपने जेहन में गांव की गलियों की महक लिए हुए, अंतिम समय तक जीने वाला ये शख्स जीता-जागता पंजाब था। ग्लैमर की चकाचौंध दुनिया भी इस इंसान के मन से ‘पिंड की मिट्टी’ की सुगंध को दूर नहीं कर पाई।

मायानगरी में इस शख्स का आशियाना किसी सितारे का घर नहीं, गांव के मकान का अहसास कराता था और मेहमाननवाजी के तो कहने ही क्या! खास ही नहीं, आम आदमी के लिए भी उनका दर खुला था। गांव की गलियों से ग्लैमर की दुनिया का लंबा व चमकीला सफर पूर्ण कर ये शख्स इस फानी दुनिया को आंसुओं में डुबोकर अलविदा कह गया। पीछे छोड़ गया एक लंबी, न खत्म होने वाली ‘यादों की बारात’। बस, अफसोस ये ही ताजिंदगी रहेगा कि जीते-जी इस शख्सियत को वह मान-सम्मान अपनी इंडस्ट्री में नहीं मिला, जिसका वह सच्चा हकदार था।

चले गए हम सबके ‘धरम पाजी’। उम्र के 89वें पड़ाव तक उनकी जिंदादिली अब किस्सों-कहानियों में सिमट गई। 60 साल तक लोगों के दिलों पर अपने अभिनय के दम पर राज करना कोई आसान है? हम सबके ‘धरम-गरम’ ने ये अनूठा कारनामा कर दिखाया। 60 के दशक का हीरो 21वीं सदी में भी ‘जट यमला-पगला-दीवाना’ बना फिरता रहा। धर्मेंद्र ने अभिनय की दुनिया में एक नया आयाम बनाया।

उनका अलविदा होना हिंदी सिनेमा जगत में ऐसा सदमा है, जिसकी आजीवन कोई दवा नहीं है। ऐसा जज्बाती इंसान अब बॉलीवुड को मिलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। पेशेवर फिल्म इंडस्ट्री में उन जैसा व्यक्ति अब बस एक किंवदंती जैसा रहना है कि बॉलीवुड में धर्मेंद्र जैसा सुपर स्टार भी था, जिसे अपने स्टार होने का अंतिम समय तक रत्तीभर गुमान नहीं था। सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के इस ‘नौजवान’ कलाकार ने अपने शिक्षक पिता और परिजन के संस्कारों को अंतिम समय तक जीया।

कम होता है 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करना? एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में। एक बरस में 9 सुपरहिट फिल्में, तो एक अन्य साल में 7 सुपर-डुपर हिट फिल्में देने वाला कलाकार कभी पुरस्कार की दौड़ में शामिल नहीं हुआ। न उस होड़ में दौड़ा, जो सिने कलाकार को सुपर स्टार का तमगा दिलाती है।

उन्होंने कभी भी सुपर-मेगा-महानायक के तमगे की परवाह नहीं की। बस, अभिनय को अपनी पूजा और सादगीपूर्ण व्यवहार की साधना की। वे न सिर्फ अपनी फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि भारत के जन-जन के हीरो थे। देश का जनसामान्य भी धर्मेंद्र से नजदीकी का अहसास महसूस कराता है।

उन्होंने कभी भी दो चेहरे जनसामान्य के सामने नहीं किए। जो थे, वे सबके सामने थे। कभी ‘पॉलिश्ड’ जीवन नहीं जीया कि अंदर कुछ और बाहर कुछ। उनके इस मिजाज ने ही उन्हें आजीवन एक खुली किताब-सा रखा, जिसे कोई भी आसानी से पढ़ सकता था।

कैसी अद्‌भुत शख्सियत थी वो... उस इंडस्ट्री में, जो बेहद ‘प्रोफेशनल’ है, जो बेहद निर्मम है। उस इंडस्ट्री में वह बेहद संवेदनशील शख्स था। बच्चे जैसा व्यक्ति। वैसी ही मासूमों जैसी निश्छल मुस्कान, वैसा ही खूबसूरत मन। कोसों दूर अहंकार। बस, हर वक्त बाल सुलभ व्यवहार।

तुम जो चले गए तो होगी बड़ी खराबी...
‘वीरू’ को ये देश भूल सकता है? ‘सत्यकाम’ को कोई बिसरा सकता है? कोई दूजा ‘धरमवीर’ हो सकता है? कतई नहीं। ऐसी एक नहीं, अनेक भूमिकाओं के लिए उन्हें जीवनभर ये देश याद करेगा। उन्होंने अपने अभिनय से अपनी फिल्मों का लोहा मनवाया, लेकिन उन्हें कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला, जबकि वे 60-70 के दौर, यानी ‘दिलीप-देव-राज’ के दौर से इंडस्ट्री में स्टार रहे।

उनका स्टारडम किसी भी महानायक से कम नहीं था, लेकिन उन्हें 1997 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के अलावा कोई बड़ा पुरस्कार नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने अपने किरदार से ये बताया कि फिल्म की दुनिया सिर्फ रोशनी व कैमरे का खेल ही नहीं, बल्कि कुछ और भी है।

इसी कारण वे ‘पंजाब के शेर’ कहलाए। खेती-किसानी का उनका डीएनए मरते दम तक उनके अंतस में हिलोरें लेता रहा। वे अपनी मस्ती में ही आखिरी समय तक इंडस्ट्री में बने रहे। चेहरे पर कभी दूसरा चेहरा नहीं रखने वाला ये ‘वीरू’ ‘जय’ को छोड़ चला गया, लेकिन देश व देशवासियों के दिल में सबके प्यारे धर्मेंद्र पाजी पल-पल रहेंगे। अफसोस तो आजीवन ये रहेगा कि तुम जो चले गए तो होगी बड़ी खराबी, तुम्हें दिल में बंद कर लूं, दरिया में फेंक दूं चाबी।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 15 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 15 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 16 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 16 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 16 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 16 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 16 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 16 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 16 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 16 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 16 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 16 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 17 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 17 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!