खबर
Top News

मेरा विरोध करने वाले की कॉल डिटेल निकाल सब पता कर लूंगा: राजस्व विभाग के अपर आयुक्त ने कर्मचारियों की बैठक में दी चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
मेरा विरोध करने वाले की कॉल डिटेल निकाल सब पता कर लूंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेरा विरोध करने वाले को मैं देख लूंगा। मैं अपनी पर आया तो सभी की कॉल डिटेल निकालकर सब पता कर लूंगा। निगम अफसर ने अपने मातहत कर्मचारियों को बैठक में खुली चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे हिसाब से काम करो अन्यथा घर बैठा दूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते अफसरों ने अपनी कमाई के लिए खुलकर मनमानी शुरू कर दी है। इसके चलते ही निगम राजस्व विभाग में शुरू हुआ अफसर और कर्मचारियों के बीच का विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

अब तक अफसर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल की मौजूदगी में अपनी मनमानी कर रहा था, लेकिन निगमायुक्त के समक्ष उसकी कारतूतों का खुलासा होने के बाद उसने दूरी बना ली है। इसके चलते अफसर ने कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है।

एआरओ में घबराहट बढ़ी
सूत्रों की मानें तो हाल ही में निगम अफसर ने राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की। इसमेंं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्‌डू भी शामिल हुए। बैठक में अफसर ने एआरओ को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरा विरोध करने वाले की कॉल डिटेल निकालकर सब पता कर लूंगा।

मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मेरे सामने बच्चे हो, मैं रुला दूंगा। इसके साथ ही उसने सभी एआरओ को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी के आरटीआई लगाई जाने पर एआरओ यदि लिखकर देता है कि दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराऊंगा। अफसर की इस चेतावनी से एआरओ में घबराहट बढ़ गई है।

मेरी अनुमति जरूरी
ज्ञात रहे कि तत्कालीन निगमायुक्त ने राजस्व विभाग के अफसर को जिम्मेदारी सौंपते हुए मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी थी, लेकिन उनकी रवानगी होते ही इस अफसर ने अपनी मनमानी शुरू कर दी। राजस्व विभाग को कमाई का विभाग मानते हुए अफसर ने मातहतों के कामकाज पर नकेल कसने के नाम पर सभी काम खुद की अनुमति के बाद करने का फरमान जारी कर दिया।

इससे नए खाते खोलना, संपत्ति में संशोधन करना, एनओसी देने सहित अधिकतर विभागीय कार्य जो जोन पर होते रहे हैं, वह मौजूदा में अफसर की अनुमति के बाद ही होते हैं। इससे राजस्व विभाग का पूरा सिस्टम एक ही अफसर के ईर्दगिर्द सिमटकर रह गया है।

अफसर की इस मंशा का विरोध शुरू होते ही उसने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को गुमराह कर तीन एआरओ को नोटिस दिलवाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके बाद हुई बैठक में खुलकर मातहतों को धमकी दे डाली।

अफसर की किरकिरी
सूत्रों की मानें तो निगम राजस्व विभाग के अफसर ने सभी एआरओ के शुभ-लाभ का जिम्मा एक सीएमओ को सौंपा। इसके चलते उस सीएमओ ने एआरओ को पाठ पढ़ाया कि सभी लोग मिलकर हर माह शुभ-लाभ कराया करो, लेकिन एआरओ ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।

इसके बाद एक एआरओ भी शुभ-लाभ के लिए अगुआकार बनाया गया, लेकिन उसके जरिए भी जब अफसर की मंशा पूरी नहीं हुई तो वह खुलकर एआरओ पर कार्रवाई की धमकी देने लगा है। इसके चलते ही उसने 714 संपत्तियों की सूची तैयार कराई।

इस सूची में शामिल संपत्तियों के खाते में हेरफेर का जिम्मेदार एआरओ को बना दिया। इस मामले की जानकारी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को मिली तो उन्होंने किसी पर भी कार्रवाई करने की जगह संपत्तियो में संशोधन करने के निर्देश दिए। इससे राजस्व अफसर की किरकिरी हो गई। इसके बाद ही उसने बैठक में एआरओ पर निशाना साधते हुए उनके फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर सब पता करने की धमकी दे डाली।

गिर सकती है गाज
नगर निगम राजस्व विभाग में अफसर की मनमानी के कारण लगातार निगम की साख को दाग लग रहा है। इससे निगमायुक्त क्षितिज सिंघल की चिंता बढ़ गई है। विवाद का पटाक्षेप करने के लिए जल्द ही निगमायुक्त किसी अन्य अपर आयुक्त को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि निगमायुक्त अपर आयुक्तों के कार्य विभाजन में इस अफसर पर गाज गिर सकती है। निगम में पदस्थापना के बाद से अफसर लगातार विवादों में बना हुआ है। इससे निगम को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में हैं।

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

4 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

10 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

31 minutes ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

34 minutes ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

43 minutes ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 1 hour ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 19 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 20 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 20 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 20 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 21 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!