मुझे गोल्ड लोन लेकर देना पड़े थे रुपए: 55 लाख की ठगी के शिकार पीड़ित ने खुलासा फर्स्ट से की बात
Khulasa First
संवाददाता

साजिश रचकर दो महीने तक नेता नगरी में घुमाकर लिया झांसे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में प्रॉपर्टी कारोबारी को अमेरिकी क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 55 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत दे चुकी राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई को अब बंटी उर्फ संजय शर्मा सहित चार मुख्य आरोपियों की तलाश है। वहीं, पीड़ित ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उन्हें दो महीने तक साजिश रचते हुए नेता नगरी में घुमाकर झांसे में लिया गया। आरोपियों के चंगुल में फंसने के बाद मुझे जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन तक लेना पड़ गया।
जगजीवन राम नगर निवासी हितेश पिता पवित्र प्रधान ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उनसे ठगी करने वाले मुख्य आरोपी बंटी उर्फ संजय शर्मा, देवकृष्ण शर्मा, मृदुल और अंशुल भटेले हैं। इन्होंने मुर्तजा शेफी (48) निवासी खातीवाला टैंक और ताहिर (22) निवासी राऊ के साथ मिलकर मुझसे 55 लाख रुपए की ठगी की है।
आरोपी बंटी रिश्तेदार लगता है। मुझे वह बड़े-बड़े नेताओं से मिलवाता था। सबसे अच्छे संबंध होने की बात कहता था। ऐसा करीब दो माह तक चलता रहा। इस दौरान मैंने जब उनसे पूछा कि आपने कम समय में अच्छा पैसे कैसे कमाया तो उन्होंने बताया कि क्रिप्टो करंसी के जरिए।
इस बीच मैंने दो प्रॉपर्टी के सौदे किए थे, जिसके एवज में मुझे अच्छी रकम मिली थी। मेरी बंटी उर्फ संजय शर्मा से कार खरीदने को लेकर बात हुई तो उन्होंने मुझे 45 लाख की फॉर्च्यूनर कार 27 लाख रुपए में दिलवाने का झांसा दिया। किसी से बात भी कराई। मैंने भी भरोसा कर लिया। मुझसे 27 लाख रुपए नकद मांगे गए।
पैसे दिखाते ही उन्होंने कहा कि अभी गाड़ी नहीं मिल सकती। चूंकि नकद पैसे देखकर बंटी उर्फ संजय शर्मा के दिल में खोट आ गया था। उसने मुझे क्रिप्टो में निवेश के लिए उकसाया। कम समय में बड़े फायदे का झांसा देकर लगातार दबाव बनाया। मैंने भी भरोसा कर लिया।
एक करोड़ मेरा दोस्त लगा रहा है
उन्होंने बताया कि इसके बाद बंटी उर्फ संजय शर्मा ने यूएसडीटी (यूनाइटेड स्टेट्स डिजिटल टीथर करेंसी) खरीदवा दी। यह यूएसटीडी मेरे ट्रस्ट वॉलेट में ट्रांसफर भी करवा दी गई। इसके बाद मुझे झांसे में लेते हुए कहा कि कंपनी वाले डेढ़ करोड़ की यूएसडीटी पर काम करने का बोल रहे हैं।
एक करोड़ मेरा दोस्त लगा रहा है। 11 लाख की यूएसडीटी कम पड़ रही है। तुम और खरीद लो। मैंने और रुपए नहीं होने की बात कही तो बंटी शर्मा ने अपने परिचित अंशुल को बोला कि ये खरीद लेगा। इसके बाद अंशुल ने मृदुल से मिलवाया। मृदुल ने हमसे ग्यारह लाख रुपए नकद मांगे।
तब मैंने मुथूट फाइनेंस जाकर अपना गोल्ड गिरवी रखकर पांच लाख रुपए का लोन लिया। मुथूट फाइनेंस से मेरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। मैंने चेक से रुपए निकाले और अंशुल को दे दिए।
बंटी का बेटा भी निकला दस नंबरी
ठगी का शिकार होने के बाद रुपये मांगने पर बंटी शर्मा ने बहुत डराया कहा कि तुमने नकद में पैसे दिए हैं, ईडी की जांच बैठ जाएगी। बता नहीं पाओगे की रुपए कहां से आए। चूंकि बंटी शुरुआती दौर में मुझे झांसे में लेने के लिए वॉट्सएप पर नोटों की गड्डियों के वीडियो भेजता था। कहना था कि आज इतने रुपए कमाए, कल उतने रुपए कमाए।
वह क्रिप्टो में निवेश के लिए मुझसे वाट्स एप चेटिंग भी करता था। मैंने कहा कि तुमने मुझे ठगा है। मेरे पास सबूत है तो बंटी शर्मा के बेटे देवकृष्ण शर्मा ने मुझे बातों में उलझाकर वीडियो गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा और मौका पाकर उसमें से बंटी शर्मा और मेरे बीच की बहुत सारी चेटिंग डिलीट कर दी।
लिंक पर क्लिक करते ही यूएसडीटी ट्रांसफर हो गई
अंशुल ने बताया कि उसने मृदुल से ढाई लाख रुपए उधार लेकर अपने पास से साढ़े तीन लाख रुपए मिलाकर कुल ग्यारह लाख रुपए संजय शर्मा को दिए। संजय ने मुतुर्जा को बुलाया और मेरे नए वालॅट एड्रेस पर यूएसडीटी ट्रांसफर कर दिए।
बाद में ऑथेंटिकेशन के नाम पर एक लिंक भेजी और क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही मेरे वॉलेट से 65000 यूएसडीटी एक अन्य वॉलेट में ट्रांसफर हो गई।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!