शादी के बाद भारत लाया, फिर बॉर्डर पर छोड़ आया पति: अब दूसरी जगह सगाई कर ली; पाकिस्तान की निकिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाकिस्तान में रह रही हिंदू महिला निकिता नागदेव ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता का आरोप है कि उसके भारतीय मूल के पति विक्रम नागदेव ने शादी के बाद उसे भारत लाकर छोड़ा, फिर वीजा का बहाना बनाकर वापस पाकिस्तान भेज दिया और अब दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है।
निकिता ने कहा कि यदि भारत सरकार उसकी मदद नहीं करती है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। कराची से वीडियो जारी करते हुए निकिता ने कहा कि यदि आज मुझे न्याय नहीं मिला तो शादीशुदा महिलाओं का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा। कई लड़कियां ससुराल में शोषण का शिकार होती हैं। मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करती हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए।
24 जनवरी 2020 को पाकिस्तान में की थी शादी
निकिता ने बताया कि उसकी शादी कराची में ही 24 जनवरी 2020 को हिंदू रीति-रिवाज से विक्रम नागदेव से हुई। एक महीने बाद पति उसे भारत ले आया। वह इंदौर माणिकबाग रोड स्थित घर में रहती रही। 9 जुलाई 2020 को अटारी बॉर्डर पर वापस भेज दिया। निकिता का आरोप है कि विक्रम ने वीजा की तकनीकी समस्या बताकर उसे अटारी बॉर्डर से जबरन पाकिस्तान भेज दिया। तब से उसने मुझे वापस भारत बुलाने की कोशिश तक नहीं की।
सिंधी पंचायत ने भी उठाई आवाज लेकिन शिकायत आगे नहीं बढ़ी
15 जनवरी 2025 को निकिता ने पाकिस्तान से ही इंदौर की सिंधी पंचायत को व्हाट्स एप पर शिकायत भेजी थी। पंचायत ने उसे इंदौर आने और व्यक्तिगत रूप से शिकायत दर्ज कराने को कहा, लेकिन निकिता ने कहा कि वह पाकिस्तान से ही सुनवाई चाहती है।
पंचायत अध्यक्ष किशोर कोडवानी ने कहा कि हमने कलेक्टर को विक्रम नागदेव को वापस भेजने के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विक्रम भारत सरकार की अनुमति के बिना यहां रह रहा है और संपत्ति खरीदी है। यह नियम विरुद्ध है। यह मामला हमारी पंचायत के न्याय क्षेत्र से बाहर का है, निकिता चाहे तो कोर्ट जा सकती है।
पति का अफेयर था, ससुर ने कहा
निकिता का कहना है कि भारत आने के कुछ दिनों बाद ही पति व ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। उसे पता चला कि पति का उसकी ही एक रिश्तेदार से अफेयर है। जब उसने ससुर से शिकायत की तो जवाब मिला कि लड़कों के तो अफेयर होते हैं, हम क्या कर सकते हैं। इसके बाद निकिता को ससुराल में कोई समर्थन नहीं मिला। वह महामारी के समय भारत में किसी से मदद भी नहीं मांग पाई।
वीडियो में निकिता ने दावा किया कि विक्रम भारत में रहते हुए दिल्ली की शिवांगी ढींगरा के करीब आ गया और दोनों ने सगाई कर ली। उसने बताया कि मैंने शिवांगी से बात की तो उसने यह तक कह दिया कि वह विक्रम को जानती भी नहीं। बाद में दोनों ने सगाई कर ली। निकिता का आरोप है कि उसका पति भारत में अवैध रूप से रह रहा है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!