मेट्रो के ट्रैक पर गरीब के आशियाने: विकास की चमक या आंसुओं का सैलाब; कीमत चुका रहे 16 गरीब परिवार, रहवासियों के बीच दहशत का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में सिरमौर इंदौर अब मेट्रो के सफर के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन बड़ा गणपति क्षेत्र के पीलियाखाल में इस विकास की कीमत 16 गरीब परिवार अपने आशियाने और आजीविका से चुका रहे हैं।
जेल भेजने की चेतावनी वाले नोटिस
मल्हारगंज तहसीलदार द्वारा जारी किए गए जेल भेजने की चेतावनी वाले नोटिसों ने इन रहवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
पट्टों पर अपना घरौंदा खड़ा किया था
यह वही लोग हैं जिन्होंने दशकों पहले राजीव गांधी योजना के तहत मिले पट्टों पर अपना घरौंदा खड़ा किया था, लेकिन आज मेट्रो स्टेशन की राह में यही घर अचानक प्रशासन की फाइलों में अतिक्रमण और अवैध बन गए हैं।
1 करोड़ 29 लाख रुपये का बजट
प्रशासनिक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि इन परिवारों के लिए 1 करोड़ 29 लाख रुपये का बजट नगर निगम को दिया जा चुका है और ताप्ती परिसर में फ्लैट आवंटित हैं।
रहवासियों का आरोप
धरातल पर सच्चाई इसके उलट है। रहवासियों का आरोप है कि उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है। पार्षद मनोज मिश्रा के आश्वासनों की चादर अब छोटी पड़ने लगी है, क्योंकि 23 जनवरी की समय सीमा के साथ आए 'जेल वाले नोटिस' ने उनकी रातों की नींद छीन ली है।
तंग गलियों में रहने वाली ये महिलाएं
पीलियाखाल की तंग गलियों में रहने वाली ये महिलाएं आसपास के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन धोकर अपने परिवार का पेट पालती हैं। उनके लिए घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का केंद्र भी हैं।
जमीन की कीमत बाजार में करोड़ों
रहवासियों का तर्क वाजिब है जिस जमीन की कीमत बाजार में करोड़ों में है, उसके बदले शहर से दूर 7 लाख रुपये का फ्लैट थमाना उनके साथ क्रूर मजाक है। वे मांग कर रहे हैं कि यदि उन्हें हटाया ही जाना है, तो गाइडलाइन के अनुसार उचित मुआवजा या उसी मूल्य का विस्थापन सुनिश्चित किया जाए।
जबरन बेदखल किया गया तो जान दे देंगे
संवेदनाएं तब तार-तार हो गईं जब रहवासी किरण यादव ने सिसकते हुए यहाँ तक कह दिया कि यदि उन्हें जबरन बेदखल किया गया, तो वे परिवार सहित जान दे देंगी।
यह केवल एक धमकी नहीं, बल्कि उस लाचारी की पराकाष्ठा है जहाँ एक नागरिक अपने ही प्रशासन से डरने लगा है।
बर्बादी और चीखों की बुनियाद पर मेट्रो
सवाल यह उठता है कि क्या इंदौर की मेट्रो का गौरव इन 16 परिवारों की बर्बादी और चीखों की बुनियाद पर खड़ा होगा?
पट्टों की क्या अहमियत रह गई
विकास की इस दौड़ में उन पट्टों की क्या अहमियत रह गई है जिन्हें कभी सरकार ने ही सुरक्षा की गारंटी के तौर पर सौंपा था? प्रशासन की यह 'जेल भेजने वाली' कार्यप्रणाली लोकतंत्र की मूल भावना पर भी गहरा प्रहार करती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!