भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप; 4 मजदूरों की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
एक भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे सिंगरौली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
धान की कटाई करने गए थे
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बगदेवा (पंचायत गेरुई) के ये सभी मजदूर काम के सिलसिले में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में धान की कटाई करने गए थे। काम खत्म होने के बाद, वे सभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।
चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
देर रात करीब 12 बजे, जैसे ही उनका वाहन झरखटा घाट के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराया और पलट गया। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप में सवार चार श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस और राहत कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सिंगरौली ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
इस भीषण दुर्घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!