खबर
टॉप न्यूज

एबी रोड के यूनिपोल पाने के लिए हाेर्डिंग माफिया में नूराकुश्ती: बाहरी विज्ञापन कंपनियों के साथ स्थानीय विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ता हुए सक्रिय

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 1:09 pm
शेयर करें:
एबी रोड के यूनिपोल पाने के लिए हाेर्डिंग माफिया में नूराकुश्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआरटीएस टूट रहा है। इसके बाद निगम डिवाइडर बनाकर सड़क तैयार करेगा। लेकिन सड़क पर लगे यूनिपोल पर विज्ञापन का ठेका एआईसीटीएसएल ही देगा। इसके लिए टेंडर जारी हो गए है। निगम के बकायादार भी टेंडर भर सकते हैं। एआईसीटीएसएल की इस नई शर्त से हार्डिग माफिया में नूराकुश्ती शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीआरटीएस कॉरिडोर पर विज्ञापन के लिए पांच साल का ठेका एआईसीटीएसएल ने गुजरात की एनएस कंपनी को दिया था। विज्ञापन कंपनी पांच साल में यूनिपोल और लालीपोप से करोड़ों रुपए कमाई कर ठेका पूर्ण होते ही गायब हो गई। अब बीआरटीएस टूट रहा है तो नए सिरे से टेंडर जारी किए गए हैं, लेकिन इस टेंडर में एक विशेष शर्ता जुड़ने से यह सुर्खियों में आ गया है।

बताया जाता है कि एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन के जरिए जारी किए गए टेंडर के लिए कोई भी विज्ञापन कंपनी दावेदारी कर सकती है। भले ही उस कंपनी की निगम को देनदारी बकाया हो। जो विज्ञापन कंपनी एआईसीटीएसएल के एबी रोड के विज्ञापन लेने का आवेदन करेगी उसे निगम से नोड्यूज कराने की जरूरत नहीं है।

एआईसीटीएसएल की इस शर्त का फायदा उठाने के लिए होंर्डिंग माफियाओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसके चलते निगम में सक्रिय होर्डिंग माफिया भी इस टेंडर को हथियाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इससे होर्डिंग माफिया के बीच नूराकुश्ती शुरू हो गई है। सूत्रो की माने तो इस टेंडर को लेने के लिए ग्वालियर की दीपक एडवरटाइजिंग और जबलपुर की एसएस विज्ञापन कंपनी जुगत भिड़ाने में जुट गई है।

एबी रोड पर 42 यूनिपोल
एआईसीटीएसएल के माध्यम से बीआरटीएस कॉरिडोर एबी रोड पर 42 यूनिपोल हैं। इनके लिए एआईसीटीएसएल ने नया टेंडर निकाला है। बताया जाता है कि एआईसीटीएसएल और स्मार्ट सिटी कंपनी को विज्ञापन कंपनियों से करीब 30 करोड़ रुपए वसूलना हैं। निगम पूरे शहर से टैक्स वसूलता है, लेकिन एआईसीटीएसएल यूनिपोल से वसूली नहीं कर पाया।

आउटडोर मीडिया पॉलिसी के तहत कई एजेंसियां को निगम 25 से 30 करोड़ बकाया टैक्स के नोटिस जारी कर चुका है। इसके चलते ही एआईसीटीएसएल ने जारी किए गए टेंडर में विशेष शर्त जोड़ दी है कि निगम के नो-ड्यूस सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। यानी निगम की बकायादार एजेंसियां भी टेंडर में भाग ले सकेंगी।

ज्ञात रहे कि करीब दो माह पूर्व एआईसीटीएसएल से जारी टेंडर में यह शर्त शामिल थी, लेकिन इस बार हटा दी गई। इस तरह एआईसीटीएसएल ने टेंडर में 100 रुपए वर्गफीट के हिसाब से 4 करोड़ रुपए की सालाना राशि तय की है। एबी रोड के यूनिपोल के टेडर को लेकर स्मार्ट सिटी और एआईसीटीएसएल सीईओ अर्थ जैन का कहना है कि निगम के नो ड्यूस की शर्त हटाने से टेंडर लेने वालो में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी इससे कई दावेदार आवेदन करेंगे। जितनी प्रतिस्पर्धा होगी उतने ही अच्छे रेट्स पर टेंडर जाएगा।

सड़क निगम की, विज्ञापन एआईसीटीएसएल के
गौरतलब है कि मौजूदा में बीआरटीएस टूट रहा है तो वह सड़क अब निगम के अधिकार में आ गई है। इसके बाद भी एआईसीटीएसएल अपना राजस्व बढ़ाने के फेर में निगम की सड़क पर बने यूनिपोल के विज्ञापन के टेंडर जारी कर रहा है।

इसके साथ ही निगम का नोड्यूज जरूरी नहीं होने से निगम के होर्डिंग माफिया कमाई वाले यूनिपोल को पाने की जुगत में जुट गए हैं। इससे निगम की वसूली अटक सकती है।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 17 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 17 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!