हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने तीन लोगों को ताबड़तोड़ मारे चाकू: परदेशीपुरा में खूनी खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता
पुलिस की लापरवाही के चलते हुई वारदात, चाचा भतीजे सहित तीन घायल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े घर में घुसकर महिलाओं को चाकू की नोक पर धमका दिया। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी लापरवाही के चलते हमलावर आधा दर्जन बदमाशों ने रात होते ही चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों को ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया। तीन लोग आईसीयू में इलाजरत हैं, जबकि चाकूबाज बदमाश देर रात तक पुलिस की पकड़ से बाहर। वहीं घायलों के परिवार की महिलाओं ने हमलावर बदमाशों में से एक आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल से हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा निवासी देवेंद्र पिता लक्ष्मीशंकर सरोज उसके भतीजे आदित्य पिता धर्मेंद्र सरोज व विकास पिता रामचरण पंवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने लाठी-डंडे, रॉड और चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल देवेंद्र ने बताया कि आरोपी आयुष सुनहरे, दशरथ सुनहरे, अन्ना खटारे सहित अन्य बदमाश पहले कल दोपहर दिनदहाड़े उसके घर में घुसे। चाकू की नोक पर घर की महिलाओं को धमकाया, गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाश और उत्पात मचाने लगे।
घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, पुलिस ने हमलावरों को मेडिकल के लिए भेज दिया, जबकि पीड़ित परिवार की महिलाओं को घंटों थाने में बैठाए रखा और एफआईआर तक दर्ज नहीं की।
दो माह से रंजिश चल रही है: पुलिस ने बताया घायल देवेंद्र सरोज और आरोपी आयुष सुनहरे, अन्ना खटारे सभी थाने के गुंडे हैं। बदमाशों के बीच दो माह से रंजिश चल रही है, जिसके चलते दोनों का कई बार आमना सामना भी हुआ है। उधर, हमलावर अन्य आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई हैं। टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
रॉड से हमला कर बायां हाथ तोड़ दिया
पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों बाद हथियारबंद बदमाश दोबारा देवेंद्र सरोज के घर लौटे। देवेंद्र को घर के बाहर घेरकर रॉड से हमला कर उसका बायां हाथ तोड़ दिया गया। बीच-बचाव में आए उसके भतीजे आदित्य और साथी विकास पर ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल कर दिया।
परिजन तत्काल घायलों को पहले एमवाय और फिर यूनिवर्सल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। देवेंद्र निपानिया वाइन शॉप पर काम करता है।
बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर हुआ था विवाद
देवेंद्र के भाई जितेंद्र ने बताया कि 14 जनवरी को गली में पतंग उड़ाने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। इसे लेकर हिस्ट्रीशीटर आयुष सुनहरे, दशरथ सुनहरे और अन्ना खटारे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू निकाल लिए।
आरोपी आए दिन इलाके में शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। हमलावरों को शराब ठेकेदार का संरक्षण है। आरोपियों ने कुछ महीनों पहले ही अल्पेश नामक बदमाश पर भी चाकुओं से जानलेवा हमला किया था।
चाकूबाजी के बाद आग लगाई, पुलिस का दोहरा रवैया
हमले के बाद आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी आयुष सुनहरे के मकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई। हैरानी की बात यह है कि चाकूबाजी करने वाला एक भी आरोपी देर रात तक गिरफ्तार नहीं हुआ, लेकिन आग लगाने के मामले में महिलाओं को पूरी रात थाने में बैठाए रखा गया। यहां तक कि घायलों को देखने अस्पताल पहुंची महिलाओं को पुलिस ने अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!