सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: पूर्व प्रेमी ने युवती के साथ की मारपीट; धमकी भी दी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक 21 वर्षीय युवती को उसके पूर्व प्रेमी की सनक का शिकार होना पड़ा। आरोपी ने न केवल बीच सड़क पर युवती के साथ बदसलूकी की, बल्कि बात न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली।
यह है पूरा मामला
यह मामला शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है पीड़िता जो पेशे से घरेलू काम करती है, शनिवार को अपनी बहन को एमपी पब्लिक स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी घात लगाकर बैठे उसके पूर्व मित्र अर्जुन चौहान (निवासी चापड़ा, देवास) ने उसे रोक लिया।
विवाद की वजह
आरोपी युवती पर दोबारा बातचीत शुरू करने का दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसका गला दबाकर थप्पड़ जड़े। छीना-झपटी के दौरान दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे युवती को चोटें भी आईं।
दोस्ती तोड़ना बना हमले का कारण
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता और अर्जुन के बीच पहले दोस्ती थी। आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों और व्यवहार से परेशान होकर युवती ने उससे दूरी बना ली थी और मोबाइल पर बातचीत बंद कर दी थी।
इसी "इग्नोरेंस" से तिलमिलाए आरोपी ने फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर युवती को डराने और धमकाने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
एरोड्रम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अर्जुन पुत्र जगदीश चौहान के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!