खबर
टॉप न्यूज

बीआरटीएस तोड़फोड़ में ढिलाई पर हाई कोर्ट सख्त: आज की सुनवाई में क्या कमेटी की रिपोर्ट से बढ़ेगी नगर निगम की मुश्किलें

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

16 दिसंबर 2025, 4:10 pm
शेयर करें:
बीआरटीएस तोड़फोड़ में ढिलाई पर हाई कोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बीआरटीएस तोड़ने की प्रक्रिया में हो रही देरी अब हाई कोर्ट की सख्त निगरानी में आ गई है। इस मामले में आज हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी, जिसमें बीआरटीएस रिमूवल की निगरानी के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करेगी। संकेत साफ है कि काम की धीमी रफ्तार पर अदालत की नाराजगी बढ़ सकती है।

सुनवाई से पहले छह सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी ने सोमवार रात राजीव गांधी से पलासिया चौराहा तक बीआरटीएस का निरीक्षण किया। इसके बाद कमेटी मौजूदा हालात से संतुष्ट नजर नहीं आई। सदस्यों का कहना था कि जमीनी स्थिति दावों से अलग है, सुधार तत्काल जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि शहर का एक्यूआई करीब 200 है, इसके बावजूद बीआरटीएस तोड़ने के बाद मलबा, पिलर्स और वेस्ट सीमेंट सड़कों पर पड़ा है। इस पर कमेटी ने तुरंत मलबा हटाने और धूल नियंत्रण के निर्देश दिए।

हादसे का खतरा, रेड फ्लैग लगाने के निर्देश
रैलिंग के पास साइन बोर्ड नहीं, इसलिए रेड फ्लैग लगाने को कहा गया ताकि दुर्घटनाएं न हों। जीपीओ से शिवाजी वाटिका तक बैरिकेडिंग बहुत पास-पास पाई गई, इसे दूर-दूर लगाने के निर्देश दिए गए। तोड़फोड़ के बाद सड़क पर किया गया पैचवर्क बेहद खराब बताया गया, ऊपर-नीचे और असमान, जिससे वाहनों के गिरने का खतरा है। इस पर नगर निगम अधिकारियों को मौके पर ही अवगत कराया गया।

हाई कोर्ट की सख्त मॉनिटरिंग
गौरतलब है कि 1 दिसंबर की सुनवाई में बताया गया था कि बीआरटीएस हटाने का पूरा काम तीन माह में पूरा होगा, जबकि एक लेन की रैलिंग 15 दिन में हटाने का आश्वासन दिया गया था। इसी पर हाई कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी गठित की थी। कमेटी में एडवोकेट गिरीश पटवर्धन, एनएस भाटी, कौस्तुभ पाठक, अजयराज गुप्ता, प्रद्युम्न किबे और जय शर्मा शामिल हैं।

यह कमेटी अपनी रिपोर्ट 16 दिसंबर को कोर्ट में पेश करेगी। पिछली सुनवाई में जस्टिस विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिए थे कि अगली सुनवाई पर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें। ऐसे में आज की सुनवाई नगर निगम और प्रशासन के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

एग्रीमेंट तक नहीं दिखा पाए अधिकारी: कमेटी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस एग्रीमेंट के तहत, कहां और कितना बीआरटीएस तोड़ा जा रहा है। वाहन चालकों की परेशानी भी कमेटी के सामने आई।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 12 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 13 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 13 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 13 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 13 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 13 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 14 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 14 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 14 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 14 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!