खबर
Top News

हाई कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी-भागीरथपुरा में सिस्टम फेल: स्वच्छ पेयजल अधिकार को कुचलने वाले नेताओं और अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जनवरी 2026, 3:01 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी-भागीरथपुरा में सिस्टम फेल

स्वतंत्र गुप्ता जांच आयोग का गठन

मौतों के आंकड़ों पर भी उठे गंभीर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों ने न केवल प्रशासनिक तंत्र बल्कि निर्वाचित प्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता का भी खुलासा कर दिया।

उच्च न्यायालय ने इसे ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ मानते हुए स्पष्ट कहा समय रहते जिम्मेदारों ने संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई होती तो त्रासदी टाली जा सकती थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश सुशीलकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया है, जो तय करेगा त्रासदी के लिए कौन अधिकारी, कर्मचारी और निर्णयकर्ता प्रथम दृष्टया जिम्मेदार हैं और पीड़ितों को मुआवजा कैसे दिया जाए।

उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ ने (प्रभात पांडे बनाम मप्र राज्य एवं अन्य) से जुड़ी विभिन्न रिट याचिकाओं पर 27 जनवरी को सुनवाई के दौरान नगर निगम, जिला प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

उसने माना भागीरथपुरा (वार्ड क्रमांक 11) सहित अन्य क्षेत्रों में जल प्रदूषण प्रशासनिक लापरवाही, कुप्रबंधन और जवाबदेही के अभाव का प्रत्यक्ष परिणाम है। कोर्ट के समक्ष यह तथ्य आया वर्षों से सीवेज और पेयजल लाइनों के समानांतर संचालन, जर्जर पाइप लाइनों और निगरानी तंत्र की विफलता के बावजूद न जनप्रतिनिधियों ने समय रहते आवाज़ उठाई न अधिकारियों ने ठोस सुधारात्मक कदम उठाए।

परिणाम यह हुआ दूषित पानी की आपूर्ति से बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े और कई की जान चली गई।

मौत के आंकड़े में दोगुना अंतर
मौतों के आंकड़ों को लेकर भी स्थिति संदिग्ध पाई गई। जहां याचिकाकर्ताओं और स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या लगभग 30 है, वहीं राज्य द्वारा पेश रिपोर्ट में बिना ठोस आधार केवल 16 मौतों को दूषित पानी से जोड़कर बाकी को ‘अनिश्चित’ बताया गया।

कोर्ट ने तथाकथित ‘वर्बल ऑटोप्सी’ पर आधारित इस रिपोर्ट को अविश्वसनीय मानते हुए तीखी टिप्पणी की और पूछा जब जीवन और मृत्यु का प्रश्न हो तो अस्पष्ट और अप्रमाणित शब्दावली के सहारे सच्चाई कैसे छिपाई जा सकती है।

न्यायालय ने स्पष्ट कहा मामला केवल तकनीकी चूक नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व निभाने में विफलता का है। अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में स्वच्छ पेयजल शामिल है और इसके हनन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होना अनिवार्य है।

राज्य सरकार-निगम की रिपोर्ट खानापूर्ति
राज्य सरकार और निगम द्वारा पेश रिपोर्टों को याचिकाकर्ताओं ने कागजी खानापूर्ति करार दिया। वकीलों ने दलील दी आज भी सुरक्षित पेयजल आपूर्ति, मुफ्त इलाज और पानी की गुणवत्ता जांच जैसे निर्देश लागू नहीं हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों और स्थानीय निवासियों की शिकायतों ने इन दावों की पुष्टि की।

कोर्ट का सख्त संदेश
आदेश साफ़ संकेत देता है कि जनस्वास्थ्य में राजनीतिक चुप्पी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में लापरवाही की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और तंत्र पर अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

24 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 18 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!