हेमंत का बड़ा नवाचार: मंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद और समस्याओं का तत्काल समाधान
Khulasa First
संवाददाता

अब पांच दिन भाजपा मुख्यालय में बैठेगी सरकार
संगठन और सरकार के बीच तालमेल को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा नवाचार किया है। अब हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार, दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रदेश सरकार के दो मंत्री प्रतिदिन भाजपा मुख्यालय में रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। बता दें कि 21 साल पहले भी भाजपा मुख्यालय में इस तरह की व्यवस्था प्रारंभ की गई थी।
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन-सरकार के बीच तालमेल स्थापित करने और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने के लिये मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सहमति से यह नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित-कार्यकर्ता केंद्रित संगठन है। सरकार के मंत्रियों की रोजाना भाजपा मुख्यालय में उपलब्धता से कार्यकर्ता सीधे सरकार के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। उनकी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान हो सकेगा।
राकेश सिंह, दिलीप अहिरवार आज करेंगे संवाद... प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक दो मंत्री पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे। आज 2 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भाजपा मुख्यालय में बैठेंगे। 3 दिसंबर को खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और पशुपालन मंत्री लखन पटेल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 4 दिसंबर को कैलाश विजयवर्गीय, प्रतिमा बागरी और 5 दिसंबर को विजय शाह एवं नरेन्द्र शिवाजी पटेल भाजपा मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
कैलाश जोशी के कार्यकाल में 21 साल पहले भी हुआ था ऐसा प्रयोग
बता दें कि भाजपा मुख्यालय में मंत्रियों की नियमित बैठक का यह प्रयोग नया नहीं है। करीब 21 साल पहले, 2004 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी के कार्यकाल में भी यह व्यवस्था शुरू की गई थी। उस समय भी मंत्री मुख्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते थे। बाद के वर्षों में यह व्यवधान की शिकार हो गई थी। लेकिन अब प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे और अधिक व्यवस्थित स्वरूप में पुनः लागू किया है।
पहले दिन देवड़ा-टेटवाल ने संवाद किया
सोमवार से इस नई व्यवस्था की शुरुआत हुई। पहले दिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कौन विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जुड़ी जनसमस्याएं और शिकायतें बताईं। आवेदन दिये। कई शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया और शेष आवेदनों को विभागों तक पहुंचाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि इस नई पहल से सरकार और संगठन के बीच समन्वय बेहतर होगा। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संबंधित वकील ही देख सकेंगे

स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं:सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी; ड्रेस कोड बदलने का अधिकार छात्र को नहीं

11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू:श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक; भीड़ में नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कंधे पर लेकर दौड़े डॉक्टर

एनजीओ, ट्रस्ट और सोसायटियों पर ऑनलाइन निगरानी:ई-साइन और ऑडिट से कसेगा शिकंजा

MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 20 में भारी बरसात की चेतावनी

रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक:शासन से पूछा- अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया क्या थी?

पेट्रोल से हमला:युवक को जिंदा जलाने की कोशिश; बचाने आए तीन लोग भी झुलसे

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान

राखी से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक:महंगी शक्कर ने बिगाड़ा मिठास का बजट; एक महीने में इतनी हुई महंगी

जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई:4 करोड़ की संपत्ति की सीज; अवैध शेड के गोदाम-दुकानों के दस्तावेज मिले

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी:न रजिस्ट्री हुई न मिला कब्जा; 4 साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे पीड़ित

राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत:बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान

तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव:हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता

शहरवासियों के लिए जरूरी खबर:26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!