खबर
टॉप न्यूज

‘सदियों के घाव-दर्द भराए’: गौरव-गरिमायुक्त राष्ट्र की भू-नभ में लहराई भगवा पताका

राष्ट्र प्रमुख-संघ प्रमुख की डबडबाई आंखें सनातन की मानबिंदु अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीरामजी का मंदिर पूर्णता को प्राप्त। सकल हिंदू समाज के एक अभीष्ट संकल्प की हुई पूर्णाहुति, सदियों का सपना हुआ साकार

Khulasa First

संवाददाता

26 नवंबर 2025, 1:10 pm
175 views
शेयर करें:
‘सदियों के घाव-दर्द भराए’

राष्ट्र प्रमुख-संघ प्रमुख की डबडबाई आंखें

सनातन की मानबिंदु अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीरामजी का मंदिर पूर्णता को प्राप्त।

सकल हिंदू समाज के एक अभीष्ट संकल्प की हुई पूर्णाहुति, सदियों का सपना हुआ साकार।

प्रधानमंत्री मोदी व आरएसएस प्रमुख भागवत ने किया ध्वजारोहण, शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा।

500 साल के संघर्ष के बाद हुई संकल्प की सिद्धि, राम जन्मभूमि आंदोलन के हुतात्माओं को मिली शांति।

दीपावली-सी जगमग अवधपुरी के भाग्य में आया स्वर्णिम क्षण, जय-जय सियाराम का गूंजा गगनभेदी जयघोष।

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट इंदौर
राष्ट्र देवता की जन्मभूमि पर उनकी पुनर्स्थापना से रोकने के लिए लाठियां भी चलीं और गोलियां भी। अवधपुरी की गलियां रामभक्तों के रक्त से रंजित भी हुईं। एक नहीं, अनेक बार। लेकिन संकल्प नहीं डिगा। सदियों संघर्ष चला। मुगलिया दौर से गुलाम भारत तक और आजादी के बाद भी। लेकिन कदम डगमगाए नहीं।

आंखों में अपने आराध्य के दिव्य-भव्य मंदिर की संकल्पना का स्वप्न कभी ओझल नहीं हुआ। पीढ़ियां खत्म हो गईं, कई मर-खप गए, भारत की आत्मा पर कई घाव हुए, अनेक दर्द झेले, असीम वेदनाएं मिलीं, लेकिन ‘मंदिर वहीं बनाएंगे…’ का जज्बा रत्तीभर कम नहीं हुआ। सदियों से मिले ये घाव-दर्द मंगलवार को भरा गए। ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी…’ वाली तुलसी की चौपाइयां साकार हो गईं।

गगन में भगवा फहरा गया। वह भी उस शिखर पर, जो रामलला का मंदिर है। विजयी ध्वजा फहरे... गौरव-गरिमायुक्त राष्ट्र की... भू-नभ में लहरें...!! ठीक इसी तरह भू से नील नभ तक भगवा पताका लहरा गई। स्वर्णमंडित ध्वज दंड पर जैसे-जैसे ये भगवद् ध्वज शिखर की तरफ बढ़ रहा था, वैसे-वैसे भारत का भाग्योदय ऊंचाई चढ़ रहा था, छू रहा था।

करोड़ो-करोड़ नयन इस अद्भुत, अप्रतिम व अलौकिक दृश्य को अपलक निहार रहे थे। सहस्र कोटि नयन सजल थे। ‘राष्ट्र प्रमुख’ की आंखें भी डबडबाई हुई थीं और ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ प्रमुख की आंखें भी छलक उठी थीं। वातावरण में गगनभेदी जयघोष गूंज रहा था- ‘सियावर रामचंद्रजी की जय’। वैदिक मंत्रोच्चार हो रहा था।

शंख ध्वनि गूंज रही थी। आसमान से पुष्पवृष्टि हो रही थी। लग रहा था जैसे देवी-देवता, सुर, मुनि, नाग, किन्नर, गंधर्व इस पल के साक्षी हों। इस पल का कौन साक्षी बनना नहीं चाहेगा? इस क्षण को कौन निहारना नहीं चाहेगा? आखिर ये सनातन के मानबिंदु अयोध्या नगरी में श्रीरामजी के मंदिर की पूर्णता का पल जो था।

रामलला के भव्यातिभव्य शिखर पर धर्म ध्वजा के आरोहण के साथ ही 500 साल के संघर्ष को विराम मिला। पूर्णाहुति हुई उस संकल्प की, जो सकल हिंदू समाज ने मिलकर लिया था। एक ऐसे अभीष्ट की प्राप्ति हुई, जिसका स्वप्न लिए हमारे पुरखे इस जगत से विदा हो गए। लाखों काल-कवलित हो गए। सैकड़ों गुमनाम हो गए।

अनेकानेक हुतात्मा की गति को प्राप्त हो गए। ऐसी सभी हुतात्माओं को मंगलवार को असीम शांति मिल गई। हर उस आत्मा को आराम मिला, जो राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा था, लड़ा था। सबसे बड़ा सुकून तो इस बात का था कि ये दिव्य और भव्य स्वप्न हमारी-आपकी आंखों के सामने साकार हुआ। वह भी जैसा सोचा था, उससे कई-कई गुना बढ़कर।

एक अदद मंदिर की कल्पना करने वाले भारत के भाग्य में महल से भी बढ़कर रामजी का मंदिर अस्तित्व में आना ईश्वरीय कृपा से बढ़कर कुछ नहीं। वह भी उस देश में, जहां प्रभु रामजी के होने के सबूत अदालतों में मांगे गए। मर्यादा पुरुषोत्तम रामजी को काल्पनिक पात्र बताने वाले देश में राम कहां जन्मे थे... इसकी लड़ाई दशकों तक चली। उस देश ने मंगलवार को जो दृश्य देखा, वो कल्पनातीत था, है और आजीवन रहेगा।

फटे-पुराने टेंट में इस राष्ट्र का ‘राष्ट्र देवता’ बैठा था। फटेहाल तंबू में धूप, गर्मी, सर्दी, बारिश झेल रहा था। उस देवता तक पहुंचने की तमाम राहें ऊबड़-खाबड़, टूटी-फूटी, गंदगी-कचरे से अटी पड़ी थीं। जो भूमि उस देवता की जन्मभूमि थी, वह अंधेरे में डूबी हुई थी। दिन ढलते ही सन्नाटा पसर जाता था।

सूर्यवंश का सूर्य भी उदासी, बेबसी में ही उदित होता था और नाकामी के साथ अस्त हो जाता था। सरयू का कल-कल निनाद जब-तब रक्तरंजित था। झांझ-मंजीरों, ढोलक की थाप की जगह संगीनों के साये का पहरा था और भारी-भरकम बूटों की पदचाप थी। सब तरफ घनघोर निराशा व्याप्त थी। सदियों से चल रहा राष्ट्र की चेतना की पुनर्स्थापना का संघर्ष आजाद भारत में और दुर्गति को प्राप्त था।

उसी भारत में मंगल को सब कुछ मंगलमय हो गया। जैसे सदियों का स्वर्णिम स्वप्न एकाएक साकार हो गया। दशकों की गुलामी की बेड़ियां टूट गईं। धर्म ध्वजा के साथ राजधर्म की स्थापना हो गई। राष्ट्र देवता की सदियों की दासता को मुक्ति मिल गई। मुक्ति उन आत्माओं को भी मिल गई, जो इस स्वप्न को अपनी आंखों में बसाए हुए काल-कवलित हो गईं। उसी काल में कल अवधपुरी के कपाल पर भव्य-दिव्य हस्ताक्षर कर दिए, जो भारत के भाल पर, ललाट पर अब सदा अमिट रहेंगे। अक्षुण्ण रहेंगे-अखंड रहेंगे।

‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’… करीब 30 बरस पूर्व गूंजे इस नारे के साथ जो संकल्प इस सनातन राष्ट्र ने लिया था, मंगलवार को उस अभीष्ट संकल्प की पूर्णाहुति हो गई। अभीष्ट, यानी अकल्पनीय। जी हां, किसने कल्पना की थी इस संकल्प की सिद्धि हम-आप अपनी आंखों से देखेंगे? कैसा विषाक्त वातावरण था देश में, जब ये नारा गली-गली, गांव-गांव, नगर-कस्बों में गूंजा था- ‘बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का’।

इस नारे के साथ एक जज्बाई नारा और गूंजता था- ‘लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’। कितने हैरत व दुःख की बात थी कि राष्ट्र की चेतना के प्रतीक, जन-जन के आराध्य, हम सबके जीवनप्राण रघुकुलमनि प्रभु श्रीरामजी के मंदिर के लिए हम लाठी-गोली खाने की बात करते थे।

टैग:

संबंधित समाचार

लव जिहाद
Top News

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

5 minutes ago
चर्चित केस में नया मोड़
Top News

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

24 minutes ago
आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में
Top News

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

32 minutes ago
इस देश में बड़ा हादसा
Top News

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

44 minutes ago
पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका
Top News

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

about 1 hour ago
विधवा से गैंगरेप
Top News

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

about 1 hour ago
लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा
Top News

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

about 1 hour ago
डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी
Top News

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव
Top News

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे
Top News

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

about 2 hours ago
दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें
Top News

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या
Top News

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

about 2 hours ago
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

about 2 hours ago
शिव भक्ति का सैलाब
Top News

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

about 2 hours ago
परीक्षा में हिजाब
Top News

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

about 2 hours ago
उपचुनाव पर सियासत तेज
Top News

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

about 3 hours ago
ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब
Top News

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

about 3 hours ago
हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी
Top News

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

about 3 hours ago
उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान
Top News

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

about 3 hours ago
सड़कों पर कब्जा तंत्र
Top News

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!