हेड कॉन्स्टेबल ने लिस्टेड गुंडे शाकाल की उतारी लू: मल्हारगंज एसीपी ने की प्रशंसा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान कुख्यात बदमाश और हेड कॉन्स्टेबल के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वीडियो में क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा शाकाल उर्फ ज्वाला गौड़ हेड कॉन्स्टेबल से बहस और हंगामा करता नजर आ रहा है।
वीडियो के वायरल होते ही विभाग में भी हलचल मच गई। बदमाश पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वीडियोग्राफी करवा रहा था। हेड साहब ने मौक़े पर ही लू उतार दी। घटनाक्रम पर मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह ने हेड साहब के काम को सही बताया हैँ।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल धीरेंद्रसिंह राठौर रूटीन चेकिंग के तहत आदतन बदमाशों की निगरानी कर रहे थे। कुख्यात बदमाश शाकाल गौड़ के पास पहुंचे। पूछताछ में शाकाल ने दावा किया पांच साल से किसी अपराध में शामिल नहीं है।
हेड कॉन्स्टेबल ने थाने चलकर जानकारी दर्ज कराने की बात कही, तो वह भड़ककर उलझ पड़ा। दोनों के बीच तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में शाकाल की ओर से किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि राठौर ड्यूटी निभाते नजर आ रहे हैं।
एसीपी ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने की कोशिश की गई। मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह ने पक्ष रखते हुए कहा शाकाल उर्फ ज्वाला गौड़ लिस्टेड गुंडा है। करीब दो दर्जन केस दर्ज हैं। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर और आदतन बदमाशों की नियमित जांच की जाती है।
ड्यूटी के दौरान हुई कार्रवाई पूरी तरह सही है। चेकिंग के दौरान इस तरह की हरकत करने वाले बदमाशों पर नियंत्रण रखा जाएगा। प्रतिबंधात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शाकाल ने धमकाया: राठौर
हेड कॉन्स्टेबल धीरेंद्रसिंह राठौर ने बताया चेकिंग के दौरान टीम रामबाग़ मुक्तिधाम वाली गली में पहुंची थी। इस दौरान गली में गुंडे शाकाल उर्फ ज्वाला गौड़ के साथ करीब 10 लोग अलाव जलाकर बैठे थे। पूछताछ की तो शाकाल नशे में उलझ पड़ा। धमकाया- परेशान किया तो अंजाम बुरा होगा। थाने चलने को कहा तो भाग गया।
अचानक निरीक्षण करने सदर बाजार थाने पहुंचे कमिश्नर
पुलिसिंग परखने के लिए कमिश्नर संतोष सिंह कल शाम अचानक सदर बाजार थाना पहुंचे। औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हलचल का माहौल बन गया। कमिश्नर ने मौजूद अधिकारियों से थाने में तैनात बल की जानकारी ली और स्टाफ की कमी को लेकर भी सवाल किए। थाना प्रभारी टीआई यशवंत बड़ोले नहीं मिले तो कमिश्नर ने एसीपी से जानकारी मांगी।
एसीपी ने बताया कंट्रोल रूम से मिले निर्देशों के तहत बदमाशों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए टीम के साथ क्षेत्र में हैं। जवाब पर पुलिस कमिश्नर ने संतोष जताते हुए सक्रिय पुलिसिंग की सराहना की। किसी प्रकार की नाराजगी व्यक्त किए बिना कमिश्नर मिनटों में रवाना हो गए।
संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!