प्रधान आरक्षक ने किया सुसाइड: फंदे पर झूलता मिला शव; ड्यूटी से लौटते ही उठाया यह कदम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से लौटने के कुछ ही देर बाद हुई इस हृदय विदारक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिवार के साथ रहते थे
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक अस्पष्ट है। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास वर्तमान में थाटीपुर थाना में पदस्थ थे और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहते थे।
अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
शनिवार देर शाम वह ड्यूटी से घर लौटे। उनकी पत्नी मेघा ने दरवाजा खोला और खाने के बारे में पूछा। दीपक ने कहा कि वह कपड़े बदलकर आते हैं और कमरे में चले गए। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए, तो पत्नी मेघा ने कमरे में जाकर देखा।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और लाख कोशिश के बाद भी नहीं खुला। घबराकर पत्नी मेघा ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने का दृश्य चौंकाने वाला था। दीपक छत के पंखे से फंदे पर लटके हुए थे।
उन्हें तुरंत फंदे से काटकर नीचे उतारा गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटियां गईं थी दादी के घर
घटना के समय घर में दीपक श्रीवास और उनकी पत्नी मेघा ही मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उनकी दो मासूम बेटियां – परी (8-9 वर्ष) और पूर्वी (5-6 वर्ष) – घटना से पहले ही दादी के घर गई हुई थीं।
सदमे में पत्नी
यह शायद इकलौता संतोष है कि बेटियां इस भयावह दृश्य से बच गईं। घटना के बाद से पत्नी मेघा गहरे सदमे में हैं। मृतक के भाई शिवम श्रीवास ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि दीपक और उनकी पत्नी पुलिस क्वार्टर में रहते थे। उन्होंने भी उलझन जाहिर की कि आखिर घर आने के बाद ऐसी कौन सी बात हुई जिसके कारण दीपक ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सुसाइड नोट नहीं मिला
घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है।
सीएसपी अतुल सोनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा, "जांच जारी है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति है।"
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आत्महत्या के पीछे विभागीय तनाव, पारिवारिक दबाव, या कोई अन्य निजी कारण था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की जा रही है।
अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी
दीपक श्रीवास को यह नौकरी अनुकंपा नियुक्ति के तहत मिली थी। उनके पिता की मृत्यु ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में हो गई थी, जिसके बाद दीपक को पुलिस विभाग में सेवा का मौका मिला था।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!