बहुत गालियां देता था साहब, पीट-पीटकर मार डाला: सच साबित हुई खुलासा फर्स्ट की शंका, मामला हत्या का ही निकला
Khulasa First
संवाददाता

कंडक्टर की हत्या के बाद पूछताछ में पुलिस से बोला ड्राइवर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रोबोट चौराहा के पास परसों सुबह मैदान में यात्री बस के नीचे खून से सने मिले कंडक्टर के शव का मामला हत्या का निकला। खुलासा फर्स्ट ने पहले ही हत्या की शंका जता दी थी। वहीं पुलिस कंडक्टर का सिर नशे में ओटले से टकराने और खून बहने के बावजूद बिना कपड़ों के ठंड में रातभर खुले में पड़े रहने से मौत होना बता रही थी।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होेने पर पुलिस ने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकारते हुए बताया कि कंडक्टर गालियां बहुत देता था। नशे में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो उसे पीट-पीटकर मार डाला।
उल्लेखनीय है परसों सुबह एमआर-9 पर रोबोट चौराहा के पास स्थित मैदान में खड़ी सांई ट्रेवल्स की (इंदौर-पुणे और शिर्डी) बस (एमपी 13 पी 3455) के नीचे एक युवक का खून से सना शव पड़ा था। पास में ओटले पर खून के निशान थे। शव के पास देसी शराब के तीन-चार खाली क्वार्टर पड़े थे।
मृतक के बदन के पर कपड़े नहीं थे। पास में कंबल पड़ा था। उसकी शिनाख्त सचिन पिता सुखदेव निवासी ग्राम डबरी (खरगोन) के रूप में हुई है। शव जिस बस के नीचे मिला, सचिन उसी बस का क्लीनर था। प्रथम दृष्टया पुलिस उसकी मौत नशे में ओटले से सिर टकराने, अत्यधिक खून बहने और ठंड में बाहर पड़े रहने से होना बता रही थी। शव का पंचनामा बनाकर उसे पीएम के लिए भिजवाया था।
हत्यारे ड्राइवर ने पहले किया गुमराह- पुलिस ने बस के ड्राइवर रतनलाल पिता दुलेसिंह गुर्जर (40) निवासी खुर्दी (मानपुर) से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह किया। हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर ड्राइवर रतनलाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।
बस के अंदर और बाहर लात-घूंसों और डंडे से पीटा
आरोपी ड्राइवर रतनलाल ने बताया क्लीनर सचिन नशे का आदी था। पिछले कई दिन से बात-बात पर वह गालियां देने लगा था। दोनों ने 16 दिसंबर की रात साथ में शराब पी। उस दौरान भी सचिन गालियां देने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो दोनों में झगड़ा हुआ और उसने सचिन को बस के अंदर और बाहर जमकर पीटा। सिर पर डंडा मारने से खून बहने लगा, जिसके बाद सचिन कुछ दूर भागा और गिर गया। इसके बाद वह बस में जाकर सो गया। सुबह जागा तो सचिन की मौत हो चुकी थी।
एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार अभी रतनलाल की गिरफ्तारी नहीं ली है। मृतक सचिन के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं, लेकिन वह तीन साल से अलग रह रहा था। वहीं उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!