खबर
टॉप न्यूज

चुल्लूभर पानी में डूब मरो: तीन मरे या आठ; अफसरों के कम न होंगे ठाठ

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

31 दिसंबर 2025, 2:25 pm
शेयर करें:
चुल्लूभर पानी में डूब मरो

70-80 के दशक के जहरीली शराब कांड-सा शहर पर कालिख पोत गया ‘जहरीला पानी'

अफसरशाही' के जरिये इंदौर पर कंट्रोल करने की ‘परिपाटी' की है ये परिणीति, ‘भोपाल' से इंदौर कब तक चलेगा?

सत्तारूढ़ दल की गुटबाजी का एक बार फिर शिकार हुई अहिल्या नगरी, एक-दूजे को ‘निपटाने' की राजनीति

‘सत्ता' के समक्ष एक बार शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की ‘मूक-बधिरता' का हुआ खुलासा

बावड़ी कांड में 36 मर गए, ट्रक के नीचे आधा दर्जन, क्या बिगाड़ लिया जिम्मेदारों का, जो अब उम्मीद कर रहा इंदौर?

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटे थे, तब सुना था कि इंदौर में एक समय जहरीली शराब का कांड हुआ। तब शराब पीने से इतने मरे कि श्मशान घाट में शव एक-दूजे के ऊपर रखकर दाह संस्कार करना पड़ा। ये 1970-80 दशक की बात है। उसके बाद इस इंदौर पर अब जहरीले पानी से मौत की कालिख पुत गई।

जिस इंदौर के डंके देशभर में सबसे साफ शहर के बज रहे हैं, उस शहर के लोग गंदे पानी से मर गए, मर रहे हैं और मरने को मजबूर हैं। धिक्कार है, शर्मनाक है ये सुनना। देशभर में शहर की थू-थू हो गई और हो रही है। सेंट्रल इंडिया के तेजी से बढ़ते शहर व ‘स्मार्ट सिटी' के माथे लगा ये कलंक कब और कैसे धुलेगा, कोई नहीं जानता।

अब तो चुल्लूभर पानी में डूब मरने की बात भी बेमानी-सी लगने लगी है। फिर भी ये चुल्लूभर पानी में उन जिम्मेदारों के डूब मरने की ही स्थिति है, जिनके जिम्मे भागीरथपुरा के बाशिंदों को साफ-शुद्ध पानी पिलाने की जिम्मेदारी थी।

भागीरथपुरा के बगल से ही एक गंदा नाला भी बहता है। जिम्मेदारों में जरा-सी भी गैरत बची हो, तो उसमें डूब जाएं, क्योंकि सबसे स्वच्छ शहर की ख्याति तो विदा होते साल में अब गहरे गंदे पानी में डूब चुकी है।

ये तो होना ही था। ये पहले भी हुआ है। ये आगे भी और होना है। ये सिलसिला थमेगा नहीं, क्योंकि अब इस शहर के लिए बोलने, कहने वाला कोई नहीं। या यूं कहें कि बोलने-कहने लायक किसी को छोड़ा ही नहीं गया।

यहां तो परिपाटी ही ये स्थापित कर दी गई कि इंदौर के लिए बोलने वाले की सुनना नहीं है। न सुनने की योग्यता ही इंदौर में पदस्थापना की एकमेव पात्रता बन गई है। अब शहर के लिए लड़ने-भिड़ने का मतलब है अपनी ‘हत्या'।

ये ‘हत्या' राजनीतिक भी हो सकती है और आर्थिक-सामाजिक भी। इसलिए सब चुप हैं। आंख देखी मक्खी निगलने को मजबूर हैं। पर चुप्पी नहीं टूटती। ‘तू बोला, मैं चला' का डर ऐसा घर कर गया है कि ऐसी कितनी ही जानें चली जाएं, खामोशी बरकरार रखना है।

वह भी उस शहर में, जो सच कहने के लिए, सच के लिए लड़ने-भिड़ने के लिए ही कभी पहचाना जाता था। जहां दल से ज्यादा शहर के प्रति जवाबदेही अव्वल थी कि इंदौर को क्या मुंह दिखाएंगे?

तीन मरे या आठ? अफसरों के तो वे ही बने रहने हैं इंदौर में ठाठ। उन्हें इसी काम के लिए इंदौर में आजकल तैनात किया जाता है कि किसकी सुनना है, किसकी बिलकुल नहीं सुनना। वे अपना यह काम पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। चाहे वे जिला प्रशासन में बैठे हों या फिर नगर निगम में या पुलिस कंट्रोल रूम में।

आखिर अफसरशाही के जरिये इंदौर को कंट्रोल करने की परिपाटी की ये ही परिणीति होना ही थी। मरने वाले मरते रहें। कल भी मरे, आज भी और कल भी मरेंगे, लेकिन कोई सवाल नहीं करता कि भोपाल से इंदौर को कब तक चलाया जाएगा? इंदौर वालों के हाथ में ही इंदौर की बागडोर क्यों नहीं दी जाती, ताकि वे इस अफसरशाही से कुछ तो सवाल-जवाब तलब कर सकें।

भागीरथपुरा की घटना ने एक बार फिर सत्ता के समक्ष शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की मूक-बधिरता का खुलासा किया। अफसर उस टेंडर को अपने पुट्ठे के नीचे दबाकर बैठे थे, जो वक्त पर पास हो जाता तो चलती-फिरती जिंदगियां धरती से आकाश की ओर बायपास नहीं होतीं।

टेंडर की इस लेटलतीफी पर किसी ने मुंह नहीं खोला। कैसे खोलते? मरना है क्या? पता है उन्हें कि टेंडर किसके कहने से रोके गए हैं? किसके कहने से वार्ड-विधानसभा को जानबूझकर तंग किया जा रहा है? ऐसे में बोलना मतलब अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारना। लोग मरें तो मरे, अपनी राजनीतिक संभावनाओं को कौन मारेगा? वह भी जनता के लिए? उसका क्या है, वह तो पैदा ही मरने के लिए हुई है।

जहरीले पानी के तांडव के जरिये एक बार फिर अपना इंदौर सत्तारूढ़ दल की गुटबाजी का शिकार हुआ है। कमलदल के नेताओं के बीच एक-दूसरे को निपटाने की राजनीति इस कदर हावी हो गई है कि अब ये शहर और यहां के बाशिंदे ही आए दिन निपट रहे हैं। कभी बावड़ी में डूबकर, कभी ट्रक में दबकर तो कभी दूषित जल पीकर।

एक-दूजे को निपटाने से जुड़े हालात इतने खराब और निर्लज्ज हो गए हैं कि निर्दोष लोगों के दूषित पानी से हुई मौत से ज्यादा खुशी इस बात की है कि ये मौतें प्रदेश के कद्दावर मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुई हैं। कितने शर्म की बात है कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं में गुटबाजी का स्तर इतना निम्नतम हो गया है कि सिस्टम से हो रही मौत के भी विधानसभावार क्षेत्र तलाशे जा रहे हैं। सिस्टम से सवाल-जवाब करने की जगह इस बात की खुशी है कि नेताजी अच्छे निपटे..!!

जहरीले पानी से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री का एक्शन
मु ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना को बेहद दु:खद बताया है। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इस दु:खद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

भागीरथपुरा मामले में निगम जोन 4 के जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। यह आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में प्रदीप निगम, सुप्रिंटेंडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेष राय को भी शामिल किया गया है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 2 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 3 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 3 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 3 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 3 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 4 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 4 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 4 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 4 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 4 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 4 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 4 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 4 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 4 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!