गुटखा माफिया हाईकोर्ट की शरण में: जानिये टैक्स चोर ने किससे बचने के लिए किया ऐसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई हाईकोर्ट में पहुंच गई है।
अंतिम फैसले पर रोक
हाईकोर्ट ने ईडी के अंतिम फैसले पर रोक लगा दी है। वहीं, कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी और दबंग दुनिया ने ईडी की कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
2002 करोड़ की सबसे बड़ी टैक्स डिमांड और मनी लांड्रिंग
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में यह मामला 2002 करोड़ की सबसे बड़ी टैक्स डिमांड और मनी लांड्रिंग का है।
दबंग दुनिया के नाम पर मनी लांड्रिंग का मामला
सेंट्रल जीएसटी, एक्साइज कमिशनरेट की कार्रवाई के दौरान ही गुटखा माफिया और टैक्स चोर वाधवानी के खिलाफ समाचार पत्र दबंग दुनिया के नाम पर मनी लांड्रिंग का मामला भी आया था।
तुकोगंज थाने में केस
इसी मामले में तुकोगंज थाने में भी चार सौ बीसी और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसी एफआईआर को लेकर ईडी ने वाधवानी और अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलएके तहत केस दर्ज किया था।
ईडी ने शुरू की थी मामले की जांच
उल्लेखनीय है कि ईडी ने दबंग दुनिया के नाम पर हुए मनी लांड्रिंग के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
स्पेशल कोर्ट में चालान
दिसंबर के बीच में, स्पेशल कोर्ट ईडी में चालान पेश कर दिया था। इसमें मेसर्स दबंग दुनिया प्रा.लि.,ऑफिस 307 और शालीमार कॉर्पोरेट सेंटर साउथ तुकोगंज, इंदौर को आरोपी बनाया गया है।
इन्हें भी बनाया गया आरोपी
इसके अलावा गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी (पिता खेमचंद वाधवानी)और पूनम वाधवानी (पत्नी किशोर वाधवानी) को भी आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही पंकज मजेपुरिया भी आरोपी हैं।
जांच में यह खुलासा हुआ था
ईडी और डीजीसीआई की जांच में यह सामने आया कि दबंग दुनिया समाचार पत्र की प्रतियों की बिक्री हर दिन 60 हजार से 1 लाख बताई गई, जबकि यह संख्या केवल 5 से 8 हजार थी।
काले धन को नकद बिक्री बताया
इसके एवज में इनके जरिए अन्य व्यवसाय से हुई कमाई/काले धन को नकद बिक्री दिखाकर दबंग दुनिया के अकाउंट में जमा किया जाता था।
विज्ञापनों से फर्जी आय
जांच में यह भी पाया गया कि इनके जरिए विज्ञापनों से फर्जी आय दिखाई जाती थी। साथ ही, कूटरचित टैक्स इनवॉयस बनाए जाते थे। इसके लिए फर्जी लेन-देन भी दिखाया जाता था।
काली कमाई को वैध आय के रूप में दिखाया
इन विज्ञापनों को छापा नहीं जाता था, बल्कि इनका उपयोग केवल अपनी काली कमाई को वैध आय के रूप में दिखाने के लिए किया जाता था।
दबंग दुनिया से 11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग
ईडी और डीजीसीआई की जांच में यह सामने आया कि दबंग दुनिया के जरिए गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी और अन्य ने 11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की है। यह मनी लॉन्ड्रिंग वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2019-20 के दौरान की गई थी।
पान मसाला का परिवहन दबंग दुनिया लिखे वाहनों से
इसी तरह सर्कुलेशन में पांच से आठ गुना अधिक बढ़ोतरी दिखाकर इसकी कॉपी बेचकर कमाई होना बताया गया है। विमल नाम के पान मसाला का परिवहन दबंग दुनिया लिखे वाहनों से किया गया है। साथ ही, इनके कर्मचारियों को प्रेस का आईडी दिया गया है।
पूरी सांठगांठ थी
जांच में यह भी आया कि एलोरो टोबेको व दबंग दुनिया के कई कर्मचारी आपस में लिंक थे। इस तरह पूरी सांठगांठ कर ब्लैक मनी को व्हाइट में किया गया है।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!