खबर
Top News

गुटखा माफिया किशोर वाधवानी हाजिर हो: गुटखे से काली कमाई; अखबार से सफेदी आज अदालत में होगी पेशी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 2:00 pm
शेयर करें:
गुटखा माफिया किशोर वाधवानी हाजिर हो

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा कारोबार की आड़ में कथित तौर पर करोड़ों रुपए की काली कमाई और उसे अखबार के फर्जी सर्कुलेशन व विज्ञापनों के जरिए सफेद करने वाले गुटखा माफिया किशोर वाधवानी की मुश्किलें अदालत में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आए मनी लॉन्ड्रिंग के इस बहुचर्चित मामले में आज विशेष अदालत में अहम सुनवाई है।

बचाव पक्ष अदालत को संतुष्ट नहीं कर पाया तो किशोर वाधवानी और उसके भतीजे नीतेश वाधवानी के खिलाफ औपचारिक आरोप तय हो सकते हैं, जिससे ट्रायल का रास्ता साफ हो जाएगा।

पिछली सुनवाई में आरोपी किशोर वाधवानी अपने भतीजे नितेश वाधवानी के साथ पेश हुआ था। बताया जाता है कि चार्ज तय होने की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों ने अदालत में आवेदन देकर चार्ज तय करने से पहले बचाव में अंतिम दलीलें रखने का मौका मांगा था।

दोनों ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी। अदालत ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए बचाव पक्ष को एक और अवसर देते हुए मामले की अगली सुनवाई आज तारीख में तय की थी। अब सुनवाई में बचाव पक्ष अपनी अंतिम दलीलें पेश करेगा।

इसके बाद अदालत तय करेगी की आरोपी किशोर और नीतेश वाधवानी के खिलाफ आरोप तय किए जाएं या नहीं।

दिसंबर 2025 में ईडी ने पेश किया था चालान
इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिसंबर 2025 में विशेष अदालत में चालान पेश किया था। इसमें किशोर वाधवानी, उसकी पत्नी पूनम वाधवानी, दबंग दुनिया प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के सीईओ पंकज मजेपुरिया को आरोपी बनाया है।

ईडी का आरोप है वाधवानी समूह ने गुटखा कारोबार से अर्जित कथित काले धन को वैध दिखाने के लिए अखबार और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया।

अखबार बना काले धन को सफेद करने का जरिया

जांच एजेंसी के मुताबिक वाधवानी समूह ने अपने अखबार दबंग दुनिया को कथित तौर पर वित्तीय माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया। अखबार की वास्तविक बिक्री बहुत कम थी, लेकिन कागजों में सर्कुलेशन कई गुना बढ़ाकर दिखाया गया। वास्तविक बिक्री लगभग 5 से 8 हजार प्रतियां प्रतिदिन बताई जाती है, वहीं दस्तावेजों में इसे 60 हजार से लेकर एक लाख प्रतियां प्रतिदिन तक दर्शाया गया।

एजेंसियों का दावा है इस फर्जी सर्कुलेशन के जरिए अन्य व्यवसायों से अर्जित काले धन को अखबार की बिक्री और विज्ञापन आय के रूप में वैध दिखाया गया। कई ऐसे विज्ञापन कागजों में दिखाए गए जो वास्तव में प्रकाशित ही नहीं हुए थे। विज्ञापनों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों की आय दर्शाने का भी आरोप लगाया गया है।

11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का दावा: ईडी की जांच के अनुसार वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच दबंग दुनिया के माध्यम से करीब 11 करोड़ 66 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इस अवधि में अखबार की लगभग 2.80 करोड़ प्रतियां बिकने का दावा किया गया और प्रति कॉपी दो रुपए के हिसाब से बड़ी रकम की आय दिखाई गई।

जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे तंत्र के जरिए कथित तौर पर गुटखा कारोबार से कमाए गए काले धन को वैध आय के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई।

2002 करोड़ की टैक्स डिमांड से खुला मामला: मामले का खुलासा तब हुआ जब सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट ने किशोर वाधवानी और उसके परिजनों के खिलाफ करीब 2002 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड का नोटिस जारी किया।

इसे प्रदेश की सबसे बड़ी टैक्स कार्रवाई माना गया। इस पर जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के कई पहलू सामने आए, जिसके बाद मामला प्रवर्तन निदेशालय तक पहुंचा।

हाई कोर्ट से मिली जांच को हरी झंडी: स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई के समानांतर किशोर वाधवानी ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने फिलहाल ईडी के किसी अंतिम निर्णय पर रोक लगाते हुए जांच प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी है।

आज की सुनवाई पर टिकी नजरें: अब नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत आरोप तय करती है तो मामला ट्रायल के अगले चरण में प्रवेश करेगा, जहां गुटखा कारोबार, फर्जी सर्कुलेशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों पर विस्तृत सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

23 minutes ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

23 minutes ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

25 minutes ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

40 minutes ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

42 minutes ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

44 minutes ago
मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का
Top News

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

about 1 hour ago
झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक
Top News

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

about 1 hour ago
तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

about 1 hour ago
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

about 1 hour ago
'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी
Top News

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

about 1 hour ago
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद
Top News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

about 2 hours ago
MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज
Top News

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

about 2 hours ago
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 2 hours ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!