ईडी के शिकंजे में गुटखा माफिया और टैक्स चोर उलझा: अखबार के नाम पर की थी मनी लांड्रिंग; 2002 करोड़ रुपए का मिला था नोटिस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा माफिया किशोर वाधवानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2002 करोड़ के विशालकाय टैक्स डिमांड नोटिस के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुटखा माफिया और टैक्स चोर वाधवानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिकंजा कस दिया है।
जांच में सामने आया है कि किस तरह दबंग दुनिया समाचार पत्र की आड़ में काले धन को सफेद करने का बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा था।
समाचार पत्र का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया
सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी ने अपने समाचार पत्र 'दबंग दुनिया' का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज कर इंदौर की स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।
सभी के खिलाफ ईडी ने की जांच
ईडी ने दबंग दुनिया के नाम पर हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज करने के बाद जांच की थी। वहीं, अब इसमें स्पेशल कोर्ट ईडी में चालान पेश कर दिया है। इसमें मेसर्स दबंग दुनिया प्रा.लि., ऑफिस 307 और शालीमार कॉर्पोरेट सेंटर साउथ तुकोगंज इंदौर को आरोपी बनाया गया है।
इनके साथ ही किशोर वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी, 65 बी प्रेम नगर इंदौर और पूनम वाधवानी पत्नी किशोर वाधवानी को आरोपी बनाया गया है। इनमें पंकज मजेपुरिया भी शामिल है।
फर्जी सर्कुलेशन का मायाजाल
ED और DGCI की संयुक्त जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं। अखबार की वास्तविक बिक्री केवल 5,000 से 8,000 प्रतियों के बीच थी, लेकिन रिकॉर्ड में इसे 60,000 से 1 लाख प्रतिदिन दिखाया गया।
विज्ञापनों का फर्जीवाड़ा
अन्य व्यवसायों से होने वाली अवैध कमाई को "अखबार की नकद बिक्री" दिखाकर बैंक खातों में जमा किया गया। जांच में पाया गया कि कई विज्ञापन (जैसे घनश्याम दास का 25 लाख का विज्ञापन) कभी छपे ही नहीं। 'मित्र मंडल' के नाम पर फर्जी इनवॉयस बनाकर करोड़ों की आय दिखाई गई।
वित्तीय वर्ष का डेटा
2017-18 से 2019-20 के बीच कुल 11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि हुई है।
प्रेस आईडी का किया गलत उपयोग
जांच में एक और गंभीर बात सामने आई है। विमल पान मसाला के अवैध परिवहन के लिए 'दबंग दुनिया' के नाम पर पंजीकृत वाहनों का उपयोग किया जाता था ताकि पुलिस और प्रशासन की चेकिंग से बचा जा सके। इतना ही नहीं, गुटखा फैक्ट्री के कर्मचारियों को प्रेस आईडी कार्ड दिए गए थे, जिससे वे मीडियाकर्मी बनकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे सकें।
तुकोगंज थाने की FIR से ED तक का सफर
इस पूरे मामले की शुरुआत 10 फरवरी 2021 को तुकोगंज थाने में दर्ज FIR से हुई थी। डीजीसीआई की इस शिकायत के आधार पर ही ईडी ने जांच शुरू की और अब मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। पहले इसमें गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी का नाम था।
बाद में ईडी ने जांच कर उसकी पत्नी पूनम और दबंग दुनिया के सीईओ पंकज मजेपुरिया को भी आरोपी बना दिया। जांच में सामने आया है 'एलोरो टोबेको' और 'दबंग दुनिया' के कर्मचारियों के बीच सांठगांठ थी। इस तरह ब्लैक मनी को व्हाइट में कन्वर्ट किया गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!