मिड-डे मील योजना की निगरानी में हो रही घोर लापरवाही: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिड-डे मील योजना की निगरानी में गंभीर लापरवाही रोकने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप व सख्त कार्रवाई की मांग के लिए प्रधानमंत्री को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पत्र लिखा है। इसमें मांग सहित निवेदन किया है कि मध्यप्रदेश में मिड-डे मील योजना की निगरानी को लेकर अत्यंत चिंताजनक स्थिति है, इसलिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पूर्व विधायक एवं अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने बताया कि अनेक समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार मप्र के हजारों सरकारी स्कूलों में से करीब 16945 का वर्षभर में एक बार भी निरीक्षण नहीं किया गया है, जिससे बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और संचालन की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
इस अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर उनका स्वास्थ्य व शिक्षा बेहतर करना है। इसी के अंतर्गत मप्र में निगरानी पर हर साल 795 करोड़ रुपए का खर्च एवं भोजन पर 1600 करोड़ रुपए का खर्च होता है, पर उक्त योजना में ही इस प्रकार की लापरवाही अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है। कहना अनुचित नहीं होगा कि निरीक्षण के अभाव में यह योजना भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का शिकार होती जा रही है, क्योंकि कोई देखने वाला ही नहीं है। इसका सीधा दुष्प्रभाव लाखों बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट तलब की जाए
पटेल ने इस गंभीर मामले में प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट तलब की जाए कि निरीक्षण न होने के पीछे क्या कारण रहे और कौन-कौन अधिकारी इस लापरवाही के लिए सीधे जिम्मेदार हैं, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्र निगरानी प्रणाली बनाई जाए, जिसमें केंद्र द्वारा गठित टीम समय-समय पर राज्यों का औचक निरीक्षण करे।
आग्रह है कि मध्यप्रदेश में जिन जिलों में निरीक्षण शून्य है वहां तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) को नियुक्त कर कार्रवाई की जाए। इसी तरह डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाए, ताकि हर निरीक्षण की जियो टेग रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध रहे, जिसे कोई बदल या छिपा न सके।
भोजन का नियमित पोषण स्तर परीक्षण कराया जाए
उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता की तृतीय पक्ष जांच अनिवार्य हो, विशेषकर उन जिलों में जहां पहले गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। किसी भी स्थिति में दोषी पाए जाने पर कॉन्ट्रेक्टर, संबंधित संस्था व जिम्मेदार अधिकारी सहित सभी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी गड़बड़ी और खिलवाड़ करने का साहस न करे।
देश के नौनिहालों को परोसे जाने वाले भोजन का नियमित पोषण स्तर परीक्षण (ऑडिट) कराया जाए। इस मामले में आप तत्काल हस्तक्षेप कर मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में इस योजना की निगरानी प्रणाली को कठोर, पारदर्शी और परिणामकारी बनाने की दिशा में त्वरित कदम उठाने का कष्ट करें।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!