नए साल से पहले सरकार ने फिर लिया कर्ज: तीन किस्तों में उठाया इतने हजार करोड़ का लोन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अब तक 53,100 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है।
हाल ही में सरकार ने बाजार से एक बार फिर 3,500 करोड़ रुपए का नया ऋण लिया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से तीन अलग-अलग किस्तों में लिया गया है।
सरकार का कहना है कि यह कर्ज पूरी तरह तय लोन लिमिट के भीतर है और विकास योजनाओं को गति देने के लिए लिया गया है।
तीन चरणों में लिया गया नया कर्ज
एमपी सरकार का पहला कर्ज 1200 करोड़ रुपए का है, जो 5 साल के लिए है। इसके ब्याज के साथ सरकार 31 दिसंबर 2030 तक भुगतान करेगी।
इस राशि से सिंचाई कृषि योजनाओं, पावर प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में काम होगा। दूसरा ऋण 11 साल के लिए लिया जा रहा है, जो 1200 करोड़ रुपए है।
इसे 31 दिसंबर 2036 तक चुकाया जाएगा। वहीं तीसरा लोन 1100 करोड़ रुपए का है, जिसे 23 साल की अवधि में ब्याज के साथ चुकता किया जाएगा। सरकार का दावा है कि कर्ज लेने के बावजूद राज्य की वित्तीय स्थिति संतुलित बनी हुई है।
कुल कर्ज
आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले ही सरकार पर लगभग 4.21 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। नए कर्ज के साथ यह आंकड़ा और बढ़ा है, लेकिन सरकार का कहना है कि यह आर्थिक नियमों और बजट प्रबंधन के अनुरूप है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!