खबर
Top News

‘धार' पर सरकार: नमाज या वाग्देवी जयकार; सुप्रीम कोर्ट में आज तय होगा भोजशाला में वसंत पंचमी पर नमाज होगी या नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
‘धार' पर सरकार

हिंदू समाज का वसंत पंचमी पर दिनभर अखंड पूजन-अर्चन का संकल्प

मुस्लिम समुदाय भी नमाज के लिए प्रतिबद्ध, सांकेतिक नमाज के जरिये नरमी के भी संकेत

वसंत पंचमी के पहले धार शहर व भोजशाला स्थान छावनी में तब्दील, मातृशक्ति ने निकाली कलश यात्रा

दिग्विजय सिंह हुए मुखर- एएसआई का पालन करें, दोपहर 1 से 3 बजे तक का समय नमाज के लिए छोड़ें

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वसंत पंचमी पर एक बार फिर राजा भोज की नगरी धार में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ‘धार' पर है। इसके पहले भी 2003, 2016 व 2023 में सरकार ऐसे ही ‘धार' पर सवार हुई थी। ठीक वैसी ही परिस्थिति पुनः बन गई है। कारण बना है हिंदू समाज का सबसे बड़ा उत्सव-पर्व वसंत पंचमी।

ज्ञान की देवी भगवती मां सरस्वती की साधना, पूजन-अर्चन व आराधना से जुड़ा ये पर्व धार के लिए, शेष भारत से अलग महत्व रखता है। कारण है भोजशाला। ये भोजशाला वाग्देवी वीणावादिनी का प्राकट्य स्थल है और यहां सरस्वती पूजन की सनातनी परंपरा रही है।

वाग्देवी का विग्रह तो सात समंदर पार है, लेकिन अब इसी भोजशाला में कमाल मौला की एक इबादतगाह विद्यमान है। इस इबादतगाह में हर शुक्रवार नमाज भी होती है। वसंत पंचमी एक बार फिर इस बरस शुक्रवार को आ गई।

बस, इस जुमे ने ही मोहन सरकार को ‘धार' पर खड़ा कर दिया है। सरकार के सामने धर्मसंकट है कि वह शुक्रवार को हिंदू-मुसलमान के बीच कैसे सामंजस्य बैठाए? ताकि पूजन भी हो और नमाज भी मुकम्मल हो।

धार की भोजशाला व उसमें पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर हिंदू समाज यूं तो दशकों से उद्वेलित है, लेकिन वर्ष 1998-99 से वह सड़क पर आंदोलित भी है। उमा भारती सरकार के समय से तो भोजशाला में नमाज धार शहर की नाक का सवाल हो गई है।

शहर का बहुसंख्यक समाज इस मुद्दे पर एक नहीं अनेक बार अपनी एकजुटता का संदेश भोपाल से लेकर दिल्ली तक दे चुका है। दलगत राजनीति से परे जाकर कई बार धार ने अपने एकमत से सरकार ही नहीं, देश के आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया व माननीय न्यायालय को भी अवगत कराया, लेकिन ये हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्य का विषय ही है कि मध्य प्रदेश में 2003 से एकछत्र भाजपा की सत्ता होने के बावजूद भोजशाला का मसला विवाद का कारण बना हुआ है।

यहां तक कि सरकार में वसंत पंचमी पर भोजशाला में नमाज भी अता करवाई है। इसके लिए राजधर्म का पालन करती सरकार को हर बार धार में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है और भोज नगरी सांप्रदायिक तनाव का साक्षी बनी।

धार में इस बार भी हालात तनावपूर्ण हैं। उमा भारती, शिवराज सिंह के बाद इस बार डॉ. मोहन यादव की कड़ी परीक्षा का कल दिन है। धार का बहुसंख्यक समुदाय ने भोजशाला के अंदर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अखंड पूजन का संकल्प लिया है।

शहर में प्रतिदिन इसी संकल्प को लेकर रैलियां, प्रभातफेरी व मार्च निकल रहे हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं तक के बड़े जुलूस सड़कों पर ललकार रहे हैं। बुधवार को भी मातृशक्ति की एक विशाल कलश यात्रा शहर की सड़कों पर निकली।

दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय भी नमाज को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर कर चुका है, लेकिन इस बार उसके रुख में नरमी के संकेत हैं। देश-काल की परिस्थितियों के मद्देनजर पहली बार मुसलमानों ने सरस्वती पूजन के दिन सांकेतिक नमाज की बात कही है।

यानी कम से कम संख्या में नमाज पढ़े जाने की बात कर मुस्लिम समुदाय प्रशासन से सहयोग की बात कर रहा है। हालांकि समाज का एक बड़ा तबका इस सांकेतिक नमाज को लेकर भी समुदाय के झंडाबरदार लोगों से रुष्ट है।

सबकी नजर कोर्ट पर, फैसला आता है या केंद्र के हवाले होगा मसला

धार का ये मसला एक बार फिर कोर्ट के पाले में है। आज, यानी गुरुवार को ये मामला देश की सर्वोच्च अदालत में है। आज ये तय हो जाएगा कि कल, वसंत पंचमी पर भोजशाला में नमाज होगी या नहीं? या फिर कोर्ट ये मसला केंद्र सरकार या आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पाले में कर दे?

सबकी नजर आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ लगी हुई हैं। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की तरफ से इस मामले में याचिका दायर की गई है, जिसमें कई तर्क के जरिये कोर्ट से कहा गया है कि वसंत पंचमी के दिन भोजशाला पर हिंदू समाज का अधिकार कानूनन भी है और नमाज कहीं अन्यत्र भी पढ़ी जा सकती है।

याचिका में कहा गया है कि शुक्रवार को वसंत पंचमी पर नमाज पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, क्योंकि भोजशाला में राजा परमार के समय का सरस्वती मंदिर है। याचिका में धार में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की भी मांग की गई है, ताकि शहर में सांप्रदायिक तनाव न फैले। जिला प्रशासन ने भी शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और धार में हर दूसरे दिन सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च निकल रहा है।

संकटमोचक विजयवर्गीय तो शोक भवन में... अब क्या होगा?
भोजशाला मामले में जब-जब राज्य की सरकार ‘धार' पर सवार हुई, तब-तब कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय संकटमोचक बनकर सामने आए हैं। उमा भारती के समय भी ऐसे ही हालात निर्मित हुए थे। जुमा और वसंत पंचमी साथ आ गए थे।

शिवराज सरकार के समय भी दो बार ऐसा हुआ। हर बार विजयवर्गीय ने बीच का रास्ता निकाला। हालांकि इस कदम से बहुसंख्यक समाज की नाराजगी का शिकार भी होना पड़ा, लेकिन वे सरकार का ‘राजधर्म' कायम करने में कामयाब हुए।

इस बार भी वे ही कसौटी पर थे। वे धार जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। लिहाजा इस शुक्रवार को नमाज व पूजन में समन्वय उन्हीं के जिम्मे था, लेकिन सरकार की आशाओं पर ‘तुषारापात' हो गया। मंत्री के पारिवारिक सदस्य केके गोयल की पत्नी का निधन हो गया।

नतीजतन विजयवर्गीय ने स्वयं को इससे दूर कर लिया। एक पत्र भी जारी कर विजयवर्गीय ने स्पष्ट कर दिया है। अब मोहन सरकार पर नजर है कि वह इस ‘धारदार' मसले पर किस पर भरोसा करती है। सरकार भी कोर्ट की ओर देख रही है कि अगर वहां से कोई दो-टूक आदेश हो जाए तो राहत रहे।

उधर, आदतन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मुखर हो गए। उन्होंने मोहन सरकार से शुक्रवार को नियमानुसार दोपहर 1 से 3 बजे तक का समय नमाज के लिए देने पर जोर दिया है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!