खबर
Top News

सरकारी विभागों ने ही सरकार को लगाया करोड़ों का चूना: हुकुमचंद मिल रजिस्ट्री घोटाला; 26 करोड़ से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी ‘गायब’, गृह निर्माण मंडल से वसूली का आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 फ़रवरी 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
सरकारी विभागों ने ही सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बहुचर्चित हुकुमचंद मिल संपत्ति की रजिस्ट्री में बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। करोड़ों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी कम जमा कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला अब आधिकारिक रूप से साबित हो गया है। वरिष्ठ जिला पंजीयक ने जांच में स्टाम्प शुल्क की भारी कमी पाई और गृह निर्माण मंडल को बकाया राशि जमा करने का आदेश जारी कर दिया है।

यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि बेचने और खरीदने वाले दोनों ही सरकारी विभाग हैं।

218 करोड़ की रजिस्ट्री देनदारी 421 करोड़
23 मार्च 2025 को नगर निगम ने हुकुमचंद मिल की संपत्ति की रजिस्ट्री मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के पक्ष में की। रजिस्ट्री में संपत्ति का मूल्य मात्र 218 करोड़ रुपए दर्शाया गया। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि हाई कोर्ट द्वारा हुकुमचंद मिल की कुल देनदारियां 421 करोड़ रुपए मानी गई थीं। गृह निर्माण मंडल ने 421 करोड़ की देनदारियां चुकाईं, तो फिर रजिस्ट्री 218 करोड़ की कैसे कर दी गई?

स्टाम्प ड्यूटी कम जमा, अब भरना पड़ेगी पूरी राशि
वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने मामले में प्रकरण दर्ज कर निगम और गृह निर्माण मंडल से जवाब तलब किया। दोनों विभागों के जवाब के परीक्षण के बाद यह पाया कि स्टाम्प शुल्क कम जमा किया गया था। अब आदेश जारी कर गृह निर्माण मंडल को बकाया स्टाम्प ड्यूटी जमा करने, 2% ब्याज तथा पेनल्टी चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमान है कि 26 करोड़ रुपए से अधिक स्टाम्प ड्यूटी की चोरी हुई।

सरकारी विभाग ही बने ‘खेल’ के किरदार
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह कि बेचने वाला नगर निगम और खरीददार गृह निर्माण मंडल दोनों ही सरकारी संस्थाएं हैं। फिर सरकार को करोड़ों का नुकसान कैसे और क्यों होने दिया गया? क्या यह महज लापरवाही है या सुनियोजित वित्तीय अनियमितता?

प्रदेश के इतिहास का अनोखा मामला
राज्य के इतिहास में यह संभवतः पहला मामला है, जब दो सरकारी विभागों के बीच हुई रजिस्ट्री में ही करोड़ों की स्टाम्प ड्यूटी कम जमा कराई गई। यदि शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी दस्तावेजों के साथ यह मुद्दा न उठाते, तो करोड़ों के इस घपले का शायद कभी खुलासा नहीं हो पाता।

तकनीकी त्रुटि या सुनियोजित षड्यंत्र? कांग्रेस नेता ने दस्तावेजों के साथ की शिकायत
इस पूरे मामले का खुलासा मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, महानिरीक्षक पंजीयन तथा वरिष्ठ जिला पंजीयक, श्रेणी-3 इंदौर को विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत के साथ हाई कोर्ट का आदेश, संपत्ति का विस्तृत ब्योरा, दस्तावेजी प्रमाण, स्थल चित्र और अन्य साक्ष्य भी संलग्न किए गए थे। जांच में शिकायत सही पाई गई।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?
क्या यह मामला आर्थिक अपराध की श्रेणी में दर्ज होगा? और क्या सरकार अपने ही तंत्र के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी? हुकुमचंद मिल की यह रजिस्ट्री अब केवल एक संपत्ति का लेन-देन नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल बन चुकी है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 13 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 13 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 14 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 14 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 14 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 14 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 14 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!