10 मिनट में डिलीवरी पर सरकार सख्त: ब्लिंकिट ने हटाया फास्ट डिलीवरी का दावा; जोमैटो-स्विगी से की मंत्री ने बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश में तेजी से फैल रहे 10 मिनट में डिलीवरी वाले क्विक कॉमर्स मॉडल पर अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने अपने सभी ब्रांड्स से 10 मिनट डिलीवरी का दावा हटाने का ऐलान कर दिया है।
सरकारी हस्तक्षेप के बाद बदला रुख
इस पूरे मामले पर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने क्विक कॉमर्स सेक्टर में काम कर रही प्रमुख कंपनियों से बातचीत की थी। इस बैठक का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है।
अन्य कंपनियां जल्द कर सकती है ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, ब्लिंकिट के बाद जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसी अन्य कंपनियां भी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों से 10 मिनट डिलीवरी की समय सीमा हटाने का ऐलान कर सकती हैं।
हटेगा 10 मिनट डिलीवरी दावा
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को कंपनियों की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि वे अपने विज्ञापनों से सोशल मीडिया कैंपेन से और ब्रांड प्रमोशन से 10 मिनट में डिलीवरी जैसी समय-सीमा को पूरी तरह हटाएंगी।
मंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि डिलीवरी के लिए तय की गई जल्दबाजी भरी समय सीमा कर्मचारियों की जान के लिए खतरा बन सकती है।
चल रहा था विरोध
गौरतलब है कि 10 मिनट डिलीवरी मॉडल के खिलाफ पूरे देश में विरोध की लहर चल रही थी। संसद में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है। सोशल मीडिया पर डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर अभियान चल रहा था।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाखों डिलीवरी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। डिलीवरी बॉय ने वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ डिलीवरी टाइम लिमिट खत्म करने की मांग की थी।
कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
सरकार का मानना है कि तेज डिलीवरी की होड़ में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और कार्यस्थल पर जोखिम बढ़ता है। इसी वजह से सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कर्मचारी सुरक्षा से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!