चलते कंटेनर से सामान चोरी: ताला तोड़कर लाखों का माल किया साफ; जीपीएस एरर से हुआ खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बायपास पर चलते कंटेनर का गेट खोलकर शातिर बदमाशों ने उसमें से कीमती सामान चुरा लिया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब गेट से जुड़े जीपीएस (GPS) सिस्टम में अचानक खराबी आ गई।
जीपीएस में गड़बड़ी की सूचना मिलते ही कंटेनर कंपनी के हेड ऑफिस से ड्राइवर को तुरंत कॉल किया गया। ड्राइवर ने जब कंटेनर रोककर पीछे देखा, तो गेट का लॉक टूटा हुआ मिला। सामान की जाँच करने पर पता चला कि कंटेनर से करीब 10 बोरे माल गायब हैं।
कुशीनगर निवासी ड्राइवर ने दर्ज कराई FIR
पुलिस के अनुसार, यूपी के कुशीनगर-छपरा निवासी चंदन यादव की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। चंदन यादव ऑनलाइन डिलीवरी का काम करते हैं और देशभर के शहरों में सामान लेकर जाते हैं। वह घटना वाले दिन इंदौर से महाराष्ट्र के धुले के लिए माल लेकर रवाना हुए थे।
शनिवार सुबह लगभग 5 बजे जब कंटेनर लसूड़िया इलाके में फीनिक्स टाउनशिप से कारोबार होटल के पास रास्ते में था, तभी कंपनी के हेड ऑफिस से कॉल आया कि कंटेनर का जीपीएस काम करना बंद कर दिया है।
ड्राइवर ने गाड़ी रोककर चेक किया तो पाया कि ताला टूटा हुआ है। वापस कंपनी जाकर गिनती करने पर 10 बोरे सामान की कमी पाई गई।
पुलिस को संदेह है कि इस साहसिक चोरी को अंजाम देने में कंजर गिरोह का हाथ हो सकता है, जो अक्सर चलती गाड़ियों को निशाना बनाते हैं। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
गल्ला समेत पूरा सामान चोरी
लसूड़िया क्षेत्र में ही चोरी की एक और घटना सामने आई है। गोयल नगर स्कीम नंबर 140 में स्थित सचिन माहेश्वरी की पान की दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। सचिन के अनुसार, उन्होंने शनिवार रात 12 बजे दुकान बंद की थी।
अगले दिन पता चला कि बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर न सिर्फ दुकान में रखा पूरा सामान चुरा लिया, बल्कि गल्ले में रखे सारे रुपए भी लेकर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जाँच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!