खबर
टॉप न्यूज

भगवान कहीं भागें नहीं जा रहे: साल के अंत में ही क्यों उमड़ता है अपने ईष्ट देव के प्रति लाड़

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 दिसंबर 2025, 1:23 pm
शेयर करें:
भगवान कहीं भागें नहीं जा रहे

' थर्टी फर्स्ट ' के फेर में देश के देवस्थानों पर उमड़ रही जानलेवा भीड़, अनहोनी की आशंका से सहमी देवनगरियां

अयोध्या, मथुरा, काशी से महाकाल-ओंकारजी तक भक्तों का सैलाब, जिला प्रशासन के फूले हाथ-पांव

भीड़ को रोकने के लिए मंदिरों के प्रबंधकों से लेकर पंडे-पुजारी तक कर रहे अपील, अभी न आएं दर्शन करने

साल के अंत पर भगवान की शरण के बढ़ते ' शगल ' से इंदौर भी डरा, खजराना गणेश मंदिर 11 बजे ही बंद होगा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या भगवान कहीं भागे जा रहे हैं? आपके ईष्ट देव क्या अपने गर्भगृह व मूल स्थान से विदा हो रहे हैं? साल के अंत में अगर आप दर्शन-पूजन न करेंगे तो देवता रुष्ट हो जाएंगे? साल के अंत में ही अपने-अपने भगवान का पूजन-अर्चन करने का कोई खास विधान है? किसी शास्त्र में लिखा है कि 'थर्टी फर्स्ट' देवता के सान्निध्य व सामीप्य में ही मनाया जाए?

वह भी तब दर्शन तो दूर, देव की एक झलक तक मिलना दुश्वार हो? बावजूद इसके क्यों 'भेड़' जैसे चले जा रही है भीड़ देव नगरी में? ये जानते-बूझते हुए भी कि वहां पांव रखने की जगह नहीं, फ़िर भी बाल बच्चों संग घर से रवाना हुए जा रहे हैं। दृश्य-श्रव्य माध्यम बेतहाशा भीड़ और उससे उपज रही भारी अव्यवस्था को निरंतर दिखा-सुना रही है।

बावजूद इसके भक्त भीड़ बनने पर आमादा क्यों हैं? अब तो संबंधित मंदिरों से अपील जारी हो रही है कि जहां हो, वहीं रुक जाएं। अभी दर्शन को न आएं। बावजूद इसके ऐसे कैसे भक्त और भक्ति कि बढ़ते कदम थम ही नहीं रहे? क्या आपके भगवान कहीं भागे जा रहे हैं?

ये हाल साल के अंत में देशभर का हो गया है, जिसे देखो चला जा रहा है भगवान की शरण में। ये जाने बिन कि वहां हाल क्या है?, रहने-ठहरने के बंदोबस्त हैं भी कि ध्वस्त हो गए? सुरक्षा व्यवस्था है भी कि तार-तार हो गई? फ़िर भी उठाया मुंह और लोग चले जा रहे, बढ़े जा रहे हैं वैष्णोदेवी मंदिरर, मथुरा-वृंदावन, काशी महादेव, राजा राम नरेश की नगरी अयोध्या, राजा महाकाल की नगरी उज्जैन, राजा मांधाता की नगरी ओंकारेश्वर सहित उन तमाम देवस्थानों पर, जो इन दिनों दर्शन से ज़्यादा पर्यटन का हिस्सा हो गए हैं। साल के अंत के दिन इसके लिए मुफीद माने जा रहे हैं। इसके कारण देश की तमाम इन धर्म नगरी के हाल बेहाल हो चले हैं।

संबंधित शहरों के जिला प्रशासन के हाथ-पांव फुले हुए हैं कि भीड़ कैसे संभालें? सुरक्षा के तमाम बंदोबस्त ध्वस्त होते जा रहे हैं। ठहरने, रुकने के स्थान बचे नहीं। कड़कड़ाती ठंड में लोग खुले में रात बिताने को मजबूर हैं। इस आशय के नित्य प्रतिदिन समाचार सामने आ रहे हैं, लेकिन साल के अंत में उमड़ने वाली भक्ति है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही। मथुरा में बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं से न आने का आग्रह कर रहा है। काशी नरेश के बनारस में भीड़ से हाल इस कदर खराब हुए हैं कि शहर का एक बड़ा हिस्सा नो व्हीकल जोन करने के बाद भी हालात संभल नहीं रहे।

ये ही सूरते हाल अयोध्या से लेकर अपने मध्यप्रदेश के उज्जैन व ओंकारेश्वर तक हैं। ओंकारेश्वर मंदिर प्रबंधन ने तो कलेक्टर से वीआईपी दर्शन व लाइन तक पर रोक की सिफारिश कर दी है। वहीं उज्जैन में भी भस्म आरती की रसीद कटना बंद कर दी गई है। यहां अभी से 2 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। इंदौर भी इससे अछूता नहीं। यहां के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पट रात 11 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे ताकि नए साल में शहर के पूर्वी हिस्से के हाल बेहाल न हों।

अपने वाहन से सफर के चलन ने देवस्थानों पर भीड़ बढ़ाने में ज्यादा काम किया है। ट्रेन व रिजर्वेशन की मोहताजी से दूर चार पहिया पर सवार वर्ग सब कुछ जानते बूझते भी धर्म नगरी में चले जा रहे हैं, घुसे जा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं के साथ इन स्थानों पर ज़्यादा भीड़ तथाकथित पढ़े-लिखे तबके की ज्यादा नजर आ रही है। आम हिंदुस्तानी के लिए ' थर्टी फर्स्ट ' कोई त्योहार नहीं। लिहाजा वह साल की विदाई के इस ' भक्तिमय जश्न ' से आमतौर पर आज भी दूर है। वह घर पर ही घंटे-घड़ियाल बजाकर अंग्रेजी नए साल की इस नई-नई शुरू हुई रस्म को पूरी कर रहा है।

साल के अंत में बढ़ती ' भगवान की तलाश ' में अब हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि सभी धर्मस्थलों से ‘न्यू ईयर श्रद्धालुओं’ से न आने की अपील की जा रही हैं। जिला प्रशासन व सरकार अब इस काम में संबंधित मंदिरों के पंडे-पुजारियों से भी अपील जारी करवा रही है। सोशल मीडिया के ज़रिए ये अपील हो रही है कि आप कम से कम 10 जनवरी तक न आएं, लेकिन धार्मिक पर्यटन के शौकीन इस अपील से जानबूझकर बेखबर बना हुआ है। स्वयं के संसाधनों के दम व दंभ में ये वर्ग संबंधित धार्मिक शहरों की व्यवस्था का दम निकाले जा रहे हैं।

धार्मिक पर्यटन के बढ़ते शगल ने देशभर की धर्म नगरियों का दम फुला दिया है। ईयर एंडिंग पर श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ रही है कि देवता भी सांस नहीं ले पा रहे हैं। साल के अंत में भगवान की तलाश में भक्त संबंधित देवता के शहर में मारे-मारे फिरने के बावजूद थम नहीं रहे है।

‘थर्टी फर्स्ट भक्ति ‘ भी ऐसी उमड़ रही है कि भक्त सपरिवार, बाल-बच्चों ' की जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे। जगह नहीं, अब न आएं जैसी अपील भी अनसुनी कर लोग अपने अपने ईष्ट की नगरी में 'घुसे' चले जा रहे हैं। न रहने के ठिकाने हैं, न खाने-पीने, ओढ़ने-बिछाने के बंदोबस्त। सुरक्षा व्यवस्था भी तार-तार।

हर वक्त अनहोनी की आशंका मंडरा रही है, लेकिन पर्यटन भक्त थम नहीं रहे। जैसे भगवान बस दिसंबर 2025 के अंत व 2026 के पहले हफ्ते में ही दर्शन देंगे, फिर उठकर चल देंगे। न्यू ईयर भक्ति ऐसी सिर चढ़कर बोल रही है कि भगवान के पट भी वक्त से पहले बंद करना पड़ रहे हैं। अपने इंदौर का प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर इसका उदाहरण है। बप्पा 31 दिसंबर की रात 11 बजे ही सुला दिए जाएंगे।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 11 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 12 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 12 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 12 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!