नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को राहत: बीजेपी ऑफिस घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस से हुई झड़प; चलानी पड़ी वाटर कैनन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से साफ़ इनकार कर दिया है।
अदालत ने दी बड़ी राहत
अदालत के इस फैसले ने न केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। इस फैसले के बाद आज भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यालय का घेराव कर रहे हैं।
बता दें कि, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इतना ही नहीं बैरिकेडिंग पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
बिना FIR के कार्रवाई संभव नहीं
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने फैसले में कानून की बारीकियों पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि ED की चार्जशीट कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं है। कोर्ट ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई तभी हो सकती है, जब कोई ठोस आधार या वैध FIR मौजूद हो।
कानूनी आधार का अभाव
अदालत ने पाया कि ED द्वारा पेश की गई दलीलें प्रचलित नियमों के अनुरूप नहीं थीं, जिसके कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
क्या है नेशनल हेराल्ड विवाद?
यह विवाद साल 2012 से भारतीय राजनीति का केंद्र बना हुआ है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया था कि यंग इंडियन कंपनी के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करोड़ों की संपत्ति का अवैध अधिग्रहण किया गया।
90 करोड़ का कर्ज
आरोप था कि AJL पर बकाया 90 करोड़ रुपये के ऋण को गलत तरीके से स्थानांतरित किया गया। इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मोतीलाल वोरा जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल रहे हैं।
सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
अदालत के फैसले के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस समर्थकों ने इस फैसले को "सत्य की जीत" बताते हुए बीजेपी कार्यालय का घेराव कर रहे हैं।
राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।कांग्रेस का दावा है कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से 'पॉलिटिकल वेंडेटा' (राजनीतिक बदला) था, जिसे कोर्ट ने आज साबित कर दिया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!