गंभीर नदी अब जीवनदायिनी नहीं रही, ग्रामीणों के लिए बन रही जहर: सरपंच समस्या पर आंखें मूंदे बैठे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड स्थित कलारिया गांव से गुजरने वाली गंभीर नदी अब जीवनदायिनी नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए जहर बनती जा रही है। नदी में लगातार गंदा और रासायनिक पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत कलारिया और सरपंच इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो नदी में प्रदूषण रोकने की कोई पहल की गई और न ही हालात सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए गए।
ग्रामीणों के अनुसार नदी के पानी में केमिकल युक्त सफेद झाग साफ दिखाई दे रहा है और उससे तेज व असहनीय दुर्गंध उठ रही है। हालात ऐसे हैं कि मजबूरी में ग्रामीण इसी दूषित पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई, पशुओं को पिलाने और घरेलू कामों में कर रहे हैं।
इसका सीधा असर लोगों की सेहत और आजीविका पर पड़ रहा है। नदी में लगातार मछलियों की मौत हो रही है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन भी बढ़ता जा रहा है।
घाट के रखरखाव में पूरी तरह रहे विफल
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत कलारिया घाट के रखरखाव में पूरी तरह विफल रही है। रखरखाव के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि श्रद्धालुओं और आम जनता से स्वच्छता शुल्क और अन्य टैक्स लगातार वसूले जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यह पूरा तंत्र भाई-भाई की लूट जैसा बन गया है, जहां जनहित के बजाय निजी लाभ को प्राथमिकता दी जा रही है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब करोड़ों रुपए की लागत से घाट का निर्माण हुआ तो फिर उसकी हालत इतनी खराब क्यों है? नदी में छोड़े जा रहे गंदे और रासायनिक पानी पर अब तक रोक क्यों नहीं लगाई गई?
दूषित पानी से कपड़े धोने को मजबूर हैं महिलाएं
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वे इसी दूषित पानी से कपड़े धोने को मजबूर हैं, जिसके चलते त्वचा संक्रमण, एलर्जी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं किसान इसी पानी से खेतों से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और पशुओं की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी गंभीर सवाल
इसी बीच ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छता के नाम पर जनता से रसीद काटकर टैक्स की वसूली तो लगातार की जा रही है, लेकिन जमीन पर हालात बद से बदतर हैं।
क्षेत्रीय विधायक द्वारा करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनवाया गया गंभीर नदी घाट आज बदहाली का शिकार नजर आ रहा है। घाट की हालत जर्जर है, चारों ओर गंदगी फैली हुई है और साफ-सफाई की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं देती।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!