लोन के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी: साइबर फ्रॉड में फंसे मां-बेटे; दो पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोन दिलाने के नाम पर बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
मां-बेटे के नाम पर खुलवाए खाते
पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनके पुराने रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मां और बेटे को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाए, लेकिन लोन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई।
फर्जी काम के लिए किया उपयोग
इसके बजाय इन खातों का इस्तेमाल एडवाइजरी फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से जुड़े पैसों के लेन-देन के लिए किया गया।
पुलिस की जांच से खुला मामला
जब बलसाड पुलिस ने इन बैंक खातों में संदिग्ध तरीके से जमा हुई रकम को लेकर जांच शुरू की, तब पीड़ित मां-बेटे को इस पूरे धोखाधड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद मामला इंदौर क्राइम ब्रांच तक पहुंचा।
कैफे में हुई थी पहली मुलाकात
क्राइम ब्रांच ने सिरपुर बांक निवासी शादाब खान की शिकायत पर विष्णु परमार और उसके साथी सिद्धार्थ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, करीब 5 महीने पहले एक कैफे में शादाब की मुलाकात विष्णु परमार से हुई थी। बातचीत के दौरान विष्णु ने खुद को लोन दिलाने में सक्षम बताते हुए बैंक अकाउंट खुलवाने की सलाह दी।
इंडियन और यूको बैंक में खुलवाए खाते
आरोपियों ने शादाब और उनकी मां अनीसा बी के दस्तावेज लेकर इंडियन बैंक में एक खाता, यूको बैंक में दूसरा खाता खुलवाया। लोन को लेकर जब भी शादाब पूछताछ करता, आरोपी उसे टालता रहा।
सितंबर 2025 में सामने आई सच्चाई
सितंबर 2025 में बलसाड पुलिस से सूचना मिली कि इन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। तभी पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके नाम से साइबर अपराध किया गया है।
पहले भी कर चुके हैं इसी तरह की ठगी
क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि विष्णु परमार और उसका एक अन्य साथी लक्ष्य पहले भी एरोड्रम क्षेत्र में इसी तरह बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल क्राइम ब्रांच बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल और डिजिटल लिंकअन्य संभावित खातों की जांच कर रही है, ताकि पूरे साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया जा सके।
संबंधित समाचार

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!