पूर्व प्रधानमंत्री का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ढाका।
पहली महिला प्रधानमंत्री का मंगलवार सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं और पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। बता दें कि, खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख थी।
परिवार और पार्टी सूत्रों ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है। उनके जाने से बांग्लादेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।
लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं थीं
खालिदा जिया बीते कई वर्षों से सीने के संक्रमण, लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों, डायबिटीज, गठिया और आंखों की गंभीर समस्याओं से पीड़ित थीं। स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
दो बार संभाला प्रधानमंत्री पद
खालिदा जिया ने बांग्लादेश की राजनीति में एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वे देश के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जियाउर रहमान की पत्नी थीं।
मुक्ति संग्राम से जुड़ा दर्दनाक दौर
उनका राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा। 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना ने उन्हें नजरबंद कर लिया था। वे जुलाई से दिसंबर 1971 तक कैद में रहीं। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की हार के बाद उन्हें रिहाई मिली।
टकराव और आंदोलनों से भरी राजनीति
प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनका राजनीतिक सफर विवादों और संघर्षों से घिरा रहा। साल 2015 में ढाका में मेयर चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना हुई थी, हालांकि वे उस हमले में सुरक्षित बच गई थीं।
भारत को लेकर सख्त रुख
खालिदा जिया का भारत के प्रति रुख अक्सर आलोचनात्मक और टकरावपूर्ण रहा। उनका कहना था कि बांग्लादेश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।
प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने
भारत को बांग्लादेश की जमीन से होकर पूर्वोत्तर राज्यों तक जाने के रास्ते देने का विरोध किया 1972 की भारत-बांग्लादेश मैत्री संधि को आगे बढ़ाने पर भी आपत्ति जताई थी।
उनका मानना था कि इन कदमों से बांग्लादेश की स्वतंत्र नीति कमजोर हो सकती है। वर्ष 2018 की एक रैली में उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश को कभी भी “भारत का राज्य” नहीं बनने दिया जाएगा।
एक युग का अंत
खालिदा जिया का निधन न सिर्फ BNP बल्कि पूरे बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!