कार्यकर्ता पर भड़के पूर्व मंत्री: प्रदर्शन के दौरान जड़े कई थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
कांग्रेस जो खुद को जमीनी कार्यकर्ताओं के दम पर खड़ा बताती है, उसी दल के एक पूर्व मंत्री और वर्तमान जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान एक युवा कार्यकर्ता को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए।
यह घटना राजगढ़ जिले की है, जिसका वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिसने न सिर्फ कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर किया है, बल्कि अनुशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
यह पूरा मामला राजगढ़ में गोवंश की दुर्दशा को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे एक बड़े प्रदर्शन से जुड़ा है। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह कर रहे थे।
बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जिनमें यूथ कांग्रेस के सदस्य भी शामिल थे, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए एडीएम कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी।
बताया जा रहा है कि माहौल गर्म होते ही एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अत्यधिक उग्र हो गया। उसने पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की।
गुस्से में नेता ने खोया आपा
बस इसी पल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता के इस अति-उत्साही और अनुशासनहीन रवैये से नाराज़ होकर, उन्होंने आपा खो दिया और सबके सामने ही उस युवा कार्यकर्ता को एक के बाद एक कई जोरदार थप्पड़ मार दिए।
नेताजी के हाथों पिटने के बाद कार्यकर्ता तुरंत शांत हो गया, लेकिन इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जहां पार्टी की जड़ माने जाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को अपने ही नेता से ऐसी सरेआम मार खानी पड़ी, वहीं जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि आखिर उन्होंने अपने कार्यकर्ता को क्यों पीटा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!