पूर्व बीजेपी विधायक की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक; पीड़िता बोली- फांसी दिलाऊंगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उन्नाव।
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व बीजेपी विधायक को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत को फिलहाल स्थगित करते हुए नोटिस जारी किया है और मामले में जवाब मांगा है। अब इस केस की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।
CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 23 दिसंबर को दी गई जमानत के खिलाफ CBI ने तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सुनवाई की। करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।
CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि हाईकोर्ट के जिन जजों ने सजा निलंबन का आदेश दिया, वे देश के बेहतरीन न्यायाधीशों में गिने जाते हैं, लेकिन गलती किसी से भी हो सकती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आमतौर पर बिना आरोपी को सुने जमानत पर रोक नहीं लगाई जाती, लेकिन इस मामले की परिस्थितियां अलग हैं क्योंकि आरोपी अन्य मामलों में पहले से दोषी ठहराया जा चुका है। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के 23 दिसंबर के आदेश पर रोक लगा दी।
सरकार की ओर से कड़ी दलील
केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह धारा 376 और POCSO एक्ट से जुड़ा है। इन धाराओं में न्यूनतम सजा 20 साल की कैद है, जो आजीवन कारावास तक जा सकती है। ऐसे मामलों में जमानत पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
कोर्ट के सामने उठे 2 बड़े कानूनी सवाल
POCSO कानून के तहत एक पुलिस कॉन्स्टेबल को लोक सेवक माना जाए, लेकिन किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि जैसे विधायक या सांसद को इस दायरे से बाहर कर दिया जाए। अदालत को यह असमानता परेशान कर रही है।'
जस्टिस जेके माहेश्वरी ने सवाल उठाया कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह साफतौर पर कहा भी है या नहीं कि आरोपी धारा 376(2)(i) के तहत दोषी है या नहीं। इस पर वरिष्ठ वकील हरिहरन ने कहा कि किसी कानून में दूसरे कानून से परिभाषा उधार लेकर लागू नहीं की जा सकती।
पीड़िता हुई भावुक
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही पीड़िता भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान एक्टिविस्ट योगिता भैयाना और अन्य महिलाओं ने उसे संभाला। बाद में पीड़िता ने कहा— “मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं।
मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है। मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। जब तक हमारे परिवार को पूरा इंसाफ नहीं मिलेगा, मैं पीछे नहीं हटूंगी।”
आगे क्या होगा
अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में विस्तृत सुनवाई करेगा और जमानत पर अंतिम फैसला चार हफ्तों बाद सुनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!