खबर
टॉप न्यूज

रेत मंडी में पार्किंग के नाम पर’जबरिया वसूली’

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 नवंबर 2025, 1:41 pm
शेयर करें:
रेत मंडी में पार्किंग के नाम पर’जबरिया वसूली’

रेत माफिया के गुर्गे रेत मंडी में वाहन खड़े करने वालों से दो सौ रुपए की वसूली के लिए करते हैं विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से दूर नेमावर मार्ग पर दूधिया के समीप ग्राम बड़िया कीमा में नई रेत मंडी बनाई गई है। जहां रेत से भरे ट्रक और डंपर आसानी से खड़े हो सकते हैं। इससे रेत परिवहन करने वाले कारोबारियों को राहत मिली है। मौजूदा में रेत मंडी अवैध वसूली का केंद्र बन गई है।

रेत मंडी में खड़े होने वाले वाहनों से जबरिया मंडी विकास के नाम पर दो हजार रुपए और पार्किंग के नाम पर दो सौ रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे रेत परिवहन करने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। वसूलीबाज रेत एसोसिएशन अध्यक्ष के खास गुर्गे बताए जा रहे है।

शहर में देवगुराड़िया के पास रेत वाहनों का जमावड़ा बना रहता था। इससे यातायात प्रभावित होता था। यातायात को बेहतर बनाने और शहरवासियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने रेत मंडी नेमावर मार्ग पर दूधिया गांव के समीप ग्राम बड़िया कीमा में बनाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रशासन ने रेत मंडी में मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली और शौचालय भी बनाने का निर्णय लिया।

प्रशासन ने सभी रेत वाहनों का वहां पहुचाना शुरू कर दिया, लेकिन अब तक रेत मंडी में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। इससे वाहन चालक परेशान होते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रेत एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू जाट ने सभी रेत वाहन चालकों से जबरिया वसूली शुरू कर दी है।

रेत एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू जाट ने रेत मंडी में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के नाम पर सभी वाहन चालकों से दो-दो हजार रुपए वसूलना शुरू कर दिया। इसके साथ ही रेत मंडी में हर दिन पहुंचने वाले वाहनों से दो सौ रुपए पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूल रहा है।

पैसे नहीं देने वालों से करते हैं मारपीट
सूत्रों का कहना है कि वसूलीबाज पप्पू जाट के गुर्गे पैसे नहीं देने वाले वाहन चालकों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। इससे हर दिन रेत मंडी में विवाद की स्थिति बन रही है। कई वाहन चालकों द्वारा अपनी शिकायत प्रशासन तक पहुंचाई गई, लेकिन प्रशासन के अफसर भी मामले में मूक दर्शक बने हुए हैं। जबकि पुलिस महकमा भी रेत एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू जाट का पक्षधर बन गया है। इससे रेत वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।

वाहन चालक हो रहे परेशान
सूत्रों की मानें तो प्रशासन द्वारा नई रेत मंडी दूधिया के समीप फरवरी माह में शुरू की गई, लेकिन कुछ महीने बीतते ही रेत एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू जाट ने रेत माफिया की तर्ज पर वसूली के लिए अपने गुर्गे सक्रिय कर दिए हैं। इन गुर्गों द्वारा की जाने वाली जबरिया वसूली की वजह से वाहन चालक परेशान होने लगे है।

जबरिया वसूली और खड़ी कराई पार्किंग के नाम पर की जाने वाली वसूली के लिए पप्पू के गुर्गे वाहन चालकों से मारपीट भी करते हैं। इससे रेत परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में नाराजगी का माहौल बनने लगा है। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा कारगर कार्रवाई कर पप्पू जाट की इस मनमानी को जल्द ही रोका नहीं गया तो आने वाले दिनों में बड़ी घटना घटने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हर दिन सौ से अधिक वाहन पहुंच रहे
बताया जाता है कि रेत मंडी में हर दिन सौ से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके चलते रेत मंडी परिसर में हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जबरिया वसूली करने वाले पप्पू जाट के गुर्गे हर नए आने वाले वाहन के चालक को डरा-धमकाकर वसूली कर रहे हैं, जबकि वाहन चालकों का कहना है कि रेत मंडी परिसर पर सुविधाएं जुटाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन पप्पू जाट सुविधाओं के नाम पर जबरिया दो हजार रुपए वसूल रहा है। वहीं मंडी वाहनों के खड़े करने के लिए है, लेकिन पार्किंग के नाम पर दो सौ रुपए की वसूली की जाना उचित नहीं है। इसे तत्काल प्रभाव बंद किया जाना चाहिए।

रेत मंडी का चौतरफा विकास किया जा रहा है
रेत व्यापारी एसो. अध्यक्ष पप्पू जाट ने बताया कि रेत मंडी के लिए प्रशासन ने जगह तो दे दी, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते रेत एसो. ने भराव कराया, विधायक निधि से बोरिंग कराई, टीनशेड बनवा रहे हैं। शौचालय निर्माण भी शुरू कराया गया। रेत मंडी में अब तक नगर निगम व प्रशासन ने कोई सुविधा नहीं दी है।

जो भी कार्य हुए है या हो रहे हैं वह सभी रेत एसोसिएशन करा रहा है। एसोसिएशन के इस कार्य में कुछ वाहन चालक सहयोग करने की जगह असहयोग कर रहे हैं, फिर भी सभी को सुविधा मिल सकें इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

7 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

7 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

21 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

25 minutes ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

36 minutes ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 1 hour ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 1 hour ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 20 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 20 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!