खबर
Top News

दूषित पानी कांड के बाद सरकार सख्त: रेसीडेंसी कोठी पर हुई हाई लेवल बैठक; नए बोरिंग पर लगी रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जनवरी 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
दूषित पानी कांड के बाद सरकार सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से सामने आई गंभीर घटना के बाद प्रशासन और राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में सोमवार को रेसीडेंसी कोठी में उच्चस्तरीय बैठक की गई, जिसमें शहर की जल व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गहन मंथन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ACS ने की। इसमें संभाग आयुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और शहर के सभी विधायक मौजूद रहे।

नर्मदा जल लाइन का 30% काम पूरा
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भगीरथपुरा की स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंदौर में लगातार हो रही बोरिंग के कारण भूजल प्रदूषित हो रहा है, इसी वजह से अब शहर में नए बोरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मंत्री विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि भगीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा जल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें अब तक करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फिलहाल पाइपलाइन की टेस्टिंग की जा रही है और अगले 2 से 3 दिनों में शुद्ध नर्मदा जल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

टैंकर से जारी रहेगी पानी की सप्लाई
उन्होंने स्पष्ट किया कि भगीरथपुरा क्षेत्र के अधिकांश बोरिंग का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। ऐसे में जब तक नर्मदा जल लाइन पूरी तरह चालू नहीं होती, तब तक प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।

अब सभी पानी की टंकियों की नियमित जांच
दूषित पानी कांड से सबक लेते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इंदौर शहर की सभी पानी की टंकियों के जल की नियमित जांच कराई जाएगी।

सिस्टम को और मजबूत करने पर सहमति बनी
इसकी जिम्मेदारी नगर निगम और संबंधित विभागों को सौंपी गई है, जिससे पानी की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा सके। बैठक में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा हुई और सिस्टम को और मजबूत करने पर सहमति बनी।

नगर निगम में भर्ती
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं और तीन से चार महीने के भीतर भर्ती पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

जनता की सेहत से समझौता नहीं
बैठक के बाद साफ संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में जनता की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पानी की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 11 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 11 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 12 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 12 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 12 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 12 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 12 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 12 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 13 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 13 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 13 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 13 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 13 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 13 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 13 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 13 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!